Comedian Gaurav kapoor Viral Video: दिल्ली में फास्टफूड की कोई कमी नहीं है। कई इलाके तो सिर्फ खाने और फास्टफूड के लिए प्रसिद्ध हैं। दिल्ली और पंजाब के लोग परांठा खाना अधिक पसंद करते हैं। कहा जाता है कि परांठा खाने की जगह अगर लोग सलाद खाना शुरू कर दें तो ये अधिक फायदेमंद होता है। हालांकि क्या आपने कभी सलाद वाली सड़क या गली के बारे में सुना है?
कॉमेडियन गौरव कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि मैं न्यूट्रीनिस्ट के पास गया तो उन्होंने कहा कि सलाद खाओ। मैंने कहा कि वो तो मैं खाने के साथ प्याज, टमाटर, खीरा खाता ही हूं। न्यूट्रीनिस्ट ने कहा कि ये सलाद है मैं तो आपको सैलड खाने के लिए कह रही हूं। जैसे- एवोकाडो
35 साल से खा रहा हूं परांठा
गौरव कपूर अपने वीडियो में आगे कह रहे हैं कि वो मुझे परांठा छोड़ने के लिए कह रही है लेकिन मैं कैसे छोड़ दूं वो तो इंजन ऑयल की तरह है। उसने कहा सिर्फ 21 दिन खाकर देखो, आदत लग जाएगी। मैंने भी कह दिया कि 35 साल से खा रहा हूं, मेरे सारे अंग परांठा ही खाते हैं।
देखिए वीडियो
वीडियो में कॉमेडियन ने आगे कहा कि हेल्दी खाएं तो खाएं कहां से? परांठे वाली गली सबको पता है, सैलड वाली सड़क देखी है आपने कभी? सड़क पर निकल जाएं, छोले भठूरे, मोमोज आदि मिल जायेंगे लेकिन कहीं सलाद का ठेला दिखता है क्या? एक दिन मैंने किचन में ब्रोकली, बीटरूट और पालक रख दिया, अगले दिन उसी को घिसकर पराठा बना दिया गया।
यह भी पढ़ें : हाईवे पर चल रही कार पर आ गिरा प्लेन, बन गया आग का गोला; देखिए वीडियो
गौरव कपूर का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि भाई मेरे घर में ब्राउन ब्रेड के पकौड़े बनते हैं। एक ने लिखा कि मजाक की बात अलग है लेकिन सच में हेल्दी फूड बहुत कम मिलते हैं। एक ने लिखा कि भाई आप गलत न्यूट्रीनिस्ट के पास चले गए थे।
यह वीडियो @gauravkpoor इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं जबकि 3 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
22 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines