Paramilitary Jawan Viral Video : Youtube पर एक जवान का वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक जवान बता रहा है कि वह एयरपोर्ट पर तैनात है। एक बार उसने एक बिग बॉस विनर Youtuber के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश की तो उसे हैरान करने वाला रिएक्शन मिला। जवान ने बताया कि एक Youtuber ने फोटो क्लिक कराने से मना कर दिया लेकिन विवेक ओबेरॉय जैसे अभिनेता ने खुशी खुशी फोटो क्लिक करवाई।
क्या बोला जवान?
जवान ने बताया कि मेरी ड्यूटी एयरपोर्ट है। मैं बड़े बड़े सेलिब्रिटी से मिलता रहता हूं लेकिन एक बड़े यूट्यूबर ने मेरे साथ जो किया वो बुरा लगा। जवान ने कहा कि मैंने यूट्यूबर से फोटो खिंचवाने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया।
Big Boss Winner ने फोटो क्लिक कराने से किया इनकार
जवान ने कहा कि एयरपोर्ट पर ड्रेस में रहता हूं तो सेलिब्रिटी आराम से फोटो क्लिक करवा लेते हैं लेकिन यूट्यूबर भाई ने साफ मना कर दिया। जवान ने कहा कि मैं ये नहीं कहता है कि मैं ही सही हूं, हो सकता है कि उसकी फ्लाइट का टाइम हो रहा हो या उसके दिमाग में कोई और बात चल रही हो लेकिन मना किया तो बुरा लगा।
विवेक ओबेरॉय की बात सुन गदगद हुआ जवान
जवान ने आगे बताया कि इसके कुछ ही देर बाद विवेक ओबेरॉय आ गए। मैंने उनसे एक बार फोटो क्लिक करने की बात कही तो उनका जवाब सुन दिल खुश हो गया। उन्होंने खुशी खुशी फोटो क्लिक करवाई और कहा कि आप यूनिफॉर्म वाले ही असली हीरो हो।
देखिए वीडियो
https://www.youtube.com/shorts/1F1iQFJTDEc?feature=share
जवान ने बताया कि वो बड़ा यूट्यूबर बिग बॉस विनर है। जवान ने नाम तो नहीं लिया लेकिन लोग कयास लगा रहे हैं कि वो कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव ही हैं। जवान ने कहा कि मैं बड़ा यूट्यूबर बनूं या ना बनूं लेकिन किसी का दिल नहीं तोडूंगा।
यह भी पढ़ें : सिलेंडर खत्म हो गया तो भाई ने लगाया तगड़ा जुगाड़, आप करेंगे ट्राई?
एक ने लिखा कि आप देश के हीरो पहले ही बन चुके हो, फिर इन लोगों के पीछे क्यों भागते हो? एक ने लिखा कि उस यूट्यूबर को कुछ ज्यादा ही घमंड हो गया था, जो चूर-चूर हो रहा है। आप इन यूट्यूबर से बहुत बड़े हो। आप वर्दीवाले हो। एक ने लिखा कि आपको इन छोटे लोगों से कुछ कहना ही नहीं चाहिए, दो लोग पसंद क्या करने लगते हैं, घमंड से भर जाते हैं।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines