Mumbai : मुंबई में लड़कियों की चोटीकटवा का खौफ मचा हुआ है। लड़की के बाल काटे जाने के बाद हड़कंप मच हुआ है। गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और बाल काटने वाले शख्स की तलाश कर रही है। दरअसल महिला का बाल रेलवे स्टेशन पर काटा गया, जहां के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर एक सिरफिरे ने लड़की की चोटी काट दी। जब तक लड़की को पता चलता कि किसी ने उसके बालों को काट दिया है, तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मैं माटुंगा से दादर के लिए निकली थी। दादर स्टेशन पर उतरने के बाद जब मैं बाहर निकली तो मुझे कुछ आवाज आई।
लड़की ने बताया कि जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो एक शख्स तेजी से भाग रहा था। मुझे कुछ समझ नहीं आया। जब मैंने नीचे देखा तो वहां बाल गिरे हुए थे। इसके बाद मैंने अपने बालों को पकड़ा तो कटे हुए बाल मेरे हाथों में आ गए। इससे मैं डर गई। फिर लड़की ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी।
लड़की की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्टेशन के आस पास के इलाके की सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस को यह बात खटक रही है कि आखिर कोई लड़की के बाल को क्यों काटना चाहेगा? बताया जा रहा है कि पुलिस एक तरफा प्यार के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बेटे की गर्लफ्रेंड पर मुरीद हुआ बाप, कर बैठा ‘पाप’, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं जब चोटी काटे जाने का मामला सामने आया है। साल 2017 में चोटी काटे जाने की घटना से उत्तर भारत के हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में हड़कंप मचा था। ‘चोटी कटवा’ के खौफ से महिलाओं ने सर ढककर बाहर निकलना शुरू किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines