'गोल्ड' के गोलगप्पे की प्लेट देखी है क्या? वीडियो को देख चुके हैं 30 लाख से ज्यादा लोग

Pani Puri Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुकान पर पानी पूरी को सोने की परत चढ़ाकर बेचा जा रहा है। इसे देखकर लोग भड़क गए।

PaniPuri Viral Video

Pani Puri Viral Video : पानीपूरी के कई वीडियो अपने देखे होंगे। कोई पानीपूरी वाला अपने अनोखे स्टाइल को लेकर फेमस हुआ तो कोई अच्छे टेस्ट को लेकर विख्यात हो रहा है। इसी बीच एक ऐसे पानीपूरी का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पूरी के ऊपर सोने की कोटिंग की जाती है।

विज्ञापन

cherishing_the_taste_ नाम इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सोने और चांदी की परत चढ़ी पूरियों को देखा जा सकता है। इस पानी पूरी में पहले ड्रायफ्रूट्स भरा जाता है और फिर शहद, ठंडाई फ्लेवर का पानी भरा जाता है। एक प्लेट में 6 पानी पूरी को परोसा जाता है।

विज्ञापन

पानी पूरी पर चढ़ाई सोने की परत

पानी पूरी को जिस प्लेट में परोसा जाता है, उस प्लेट पर सोने की परत चढ़ाई गई है। इतना ही नहीं, एक बार जब पानी पूरी खाने के लिए तैयार हो जाती है तो उसके ऊपर सोने की परत चढ़ाई जाती है। अब इस पानी पूरी को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। वीडियो को 3 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।


एक ने लिखा कि पानी पूरी को पानी पूरी ही रहने दो, महलों की रानी मत बनाओ। एक ने लिखा कि मैं तो इसे फ्री में भी ना खाऊं, ये कहीं से पानी पूरी है ही नहीं। एक ने लिखा कि पानी पूरी के साथ ऐसा मजाक सहन नहीं किया जाएगा। एक ने लिखा कि सोने की परत चढ़ी पानी पूरी को खाने के लिए कितना खेत बेचना पड़ेगा भाई?

विज्ञापन

एक ने लिखा कि जब पानी पूरी में सब बदल ही दिया है तो नाम भी बदल दो। एक ने लिखा कि ये अच्छा हो सकता है लेकिन मुझे तो ओरिजनल पानी पूरी ही पसंद है। एक ने लिखा कि मेरे पास तो शब्द ही नहीं हैं, इन्होंने तो पानी पूरी को भी मार डाला। एक अन्य ने लिखा कि पानी पूरी के लिए हम सभी को इंसाफ मांगना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ