हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: पाकिस्तानी स्टूडेंट्स ने दोस्त के साथ किया कुछ ऐसा कि शॉक रह गए लोग, पोस्ट हो रहा वायरल

Viral Video: कुछ पाकिस्तानी स्टूडेंट्स का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने क्लासमेट्स के साथ एक स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन
viral video

Viral Video: इंटरनेट पर फिर एक बार एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें कुछ पाकिस्तानी स्टूडेंट्स अपने क्लॉस के अन्य छात्रों के साथ स्टंट करते नजर आ रहे हैं। ये स्टंट देखने में खतरनाक लगता है और इसका एक वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो पाकिस्तान के लाहौर का है। बता दें कि इस वीडियो पर 33 लाख से ज्यादा लाइक है और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

वीडियो में क्या है खास?

पाकिस्तान के लाहौर में सुपीरियर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है , जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ स्टूडेंट्स स्टंट करते नजर आ रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का सामना भी करना पड़ा है।

इस वीडियो में आपको दो स्टूडेंट्स  पीछे से एक तीसरे छात्र के पास जाते हैं और उसकी गर्दन पकड़कर उसे उल्टा कर देते हैं। ऐसा उन्होंने कई लोगों के साथ किया है। हालांकि इसमें लोग आपको हंसते हुए दिखाई देंगे, लेकिन ये खतरनाक है और इससे किसी को चोट लग सकती है। यहां हम उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर अली हसन और जकी शाह ने ‘सुपीरियर यूनिवर्सिटी में मजेदार पल’ कैप्शन के साथ शेयर किया है। वायरल वीडियो को अब तक 5.87 करोड़ व्यूज और 33 लाख लाइक मिल चुके हैं। इसके साथ ही लोगों ने कमेंट के जरिए इसपर प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर इस वीडियो को देखकर बहुत नाराज नजर आए हैं।

एक यूजर ने कहा कि यह मजाक नहीं है; यह खतरनाक है। इन छात्रों को अपने एक्शन के बारे में सोचने की जरूरत है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘कॉमन सेंस को क्या हो गया? यह बुरी तरह से खत्म हो सकता था।’ वहीं एक यूजर ने कहा किसी की गर्दन के सहारे फ्लिप करना? यह मजाक नहीं है; यह डिजास्टर की रेसिपी है।

यह भी पढ़ें – डोनाल्ड ट्रम्प पर बीट्राइस क्यूल ने लगाया इल्जाम, ब्यूटी क्वीन ने कहा- मेरे साइज ने मुझे बचाया..

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें