Chahat Fateh Ali Khan Viral Video : ढिंचैक पूजा तो आपको याद ही होंगी। अपनी अजीब गानों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और इसके बाद वह एक सेलिब्रिटी बन गईं। ऐसे ही पाकिस्तान में एक गायक हैं चाहत फतेह अली खान। चाहत ट्रेंडिंग मुद्दे पर गाना बनाते हैं और उनके फैंस उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। अब चाहत फतेह अली खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
चाहत फतेह अली खान का वीडियो वायरल
9 अप्रैल को चाहत फतेह अली खान के Youtube पर एक वीडियो शेयर किया गया। गाने का नाम Bado Badi है। इस वीडियो में चाहत फतेह अली खान एक लड़की के साथ गाना गाते हुए डांस कर रहे हैं। चाहत के इस वीडियो को एक मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
चाहत के वीडियो पर तमाम लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि कुछ दिनों से लग रहा था कि मेरे लिए इस दुनिया में कोई काम नहीं है लेकिन मेरी आंखें खुल चुकी हैं। अब सिंगर बनने जा रहा हूं। एक ने लिखा कि पाकिस्तानी हमेशा कहते हैं कि भारतीय गायकों ने उनके गाने चुराए हैं लेकिन असल में वे ऐसे गाने बनाते हैं, जिन्हें सुनने के बाद हंसी ना रुके।
एक ने लिखा कि आज मुझे खुद पर गर्व हो रहा हैं कि मैं इससे अच्छा गाना गा लेता हूं। एक अन्य ने लिखा कि ये गाना सबसे मस्त हैं, कौन कहता हैं कि गाना गाने के लिए सुर-ताल की जरूरत होती है। एक ने लिखा कि इस गाना को सुनने के लिए मेरी किडनी ने मेरा साथ छोड़ दिया। मैं इसे निकलवाने के लिए डॉक्टर के पास जाने की सोच रहा था।
यह भी पढ़ें : सास के साथ बहू करना चाहती है ‘वो वाला’ प्यार, मोबाइल में दिखाती है वीडियो
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी चाहत फतेह अली खान ने एक वीडियो शेयर किया था। पाकिस्तानी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए चाहत ने ‘जीतेंगे भई जीतेंगे’ नाम का गाना शेयर किया था। इस गाने को लेकर पाकिस्तानी लोगों ने जहां उनकी तारीफ की थी तो वहीं भारतीय लोगों ने खूब ट्रोल किया था।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines