Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो बहुत लोग शेयर करते हैं लेकिन कुछ यूजर्स के वीडियो लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब हो जाते हैं। अगर कोई लड़की डांस करें तो उसे सामान्य माना जाता है लेकिन अगर कोई पुरुष डांस करें तो लोग अचंभित होकर देखने लगते हैं। एक पुरुष द्वारा किए गए जबरदस्त डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि वीडियो पाकिस्तान के किसी डांसर का है। पुरुष डांसर ने म्यूजिक के साथ जब डांस करना शुरू किया तो वहां बैठे लोग भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। मंच पर खड़े लोग भी इस शख्स के डांस की तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शख्स बेली डांस कर रहा है।
डांस कर रहे शख्स की फुरती और स्टेप्स देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उस पर तंज कसते हुए खिंचाई कर रहे हैं। एक ने लिखा कि इनका डांस देखकर ऐसा लग रहा है कि कला की कोई उम्र नहीं होती है। एक ने लिखा कि भाई के डांस स्टेप्स तो लड़कियां भी फॉलो नहीं कर पाएंगी। एक ने लिखा कि भाई को कोरियोग्राफर होना चाहिए, इतना गजब डांस कर रहे हैं।
एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि आखिर लड़के इस तरह के डांस क्यों कर रहे हैं? ऐसा डांस लड़कियां करती हैं तो ठीक लगता है। एक ने लिखा कि असल में ये ही लोग सच्चे कलाकार हैं, बाकी लोग तो अश्लीलता परोसते हैं। डांस का मजाक उड़ानें वालों के लिए एक शख्स ने लिखा कि अगर आप डांस ही नहीं कर सकते तो किसी का मजाक ना बनाएं।
बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर@faisalali4215 आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को करीब चार लाख लोगों ने लाइक किया है जबकि 11 मिलियन से अधिक लोगों ने इस वीडियो को देखा है। इस आईडी पर इस शख्स के डांस के कई वीडियो शेयर किए गए हैं, हर वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
12 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
16 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines