नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Pakistani Love Story काफी वायरल हो रही है। इस कपल की ऐज में इतना अंतर है कि जब महिला अपने पति के साथ घर से निकलती हैं तो लोग उनसे उनके पति की उम्र के बारे में सवाल हैं। क्या यह आपके ससुर हैं? दरअसल, इस पाकिस्तानी कपल में जब उनकी शादी हुई तो पति 55 और महिला 28 साल की थी। हालांकि अब इनकी शादी को 9 साल बीत चुके हैं। लेकिन हाल ही में कपल ने अपनी प्रेम कहानी शेयर की। जिसके बाद यह वायरल हो रहे हैं।
सोचा था बूढ़े से शादी नहीं करूंगी
जानकारी के मुताबिक रेलवे से रिटायर्ड एक शख्स की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उनकी तीन बेटियां थी तो उन्होंने दूसरी शादी करने का निर्णय लिया। क्योंकि उनकी उम्र अधिक थी तो उन्हें शादी करने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान उन्हें एक महिला के बारे में पता चला जिसके पति ने उसे छोड़ दिया था। किसी तरह एक परिचित के माध्यम से महिला को राजी किया गया। वायरल वीडियो में पूर्व रेलवे कर्मचारी की बेगम कहती हैं, ‘जब पहले शौहर ने उनके साथ बदसलूकी की तो उनकी सारी उम्मीदें खत्म हो गईं। मैंने सोच लिया था कि कभी शादी नहीं करुंगी, अगर की तो किसी बूढ़े आदमी से करेंगी।
पहले बेटियों ने नहीं स्वीकारों था
महिला ने कहा उनके दूसरे शौहर का उनसे व्यवहार अच्छा है। वहीं, शख्स ने कहा शादी की शुरुआत में थोड़ी दिक्कत आई, लेकिन अब उनका रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा है। अब तो ऐसा महिला के अनुसार पहले बुजुर्ग की तीन बेटियों ने उन्हें स्वीकार नहीं। धीरे-धीरे उनके कुशल व्यवहार से अब सब शांती व प्रेम से रहते हैं। कपल ने बताया कि वह एक साथ बेहद खुश हैं। वहीं महिला ने कहा कि कई बार जब वह अपने पति के साथ बाजार में निकलतीं हैं तो लोग पूछ बैठते हैं कि वह उनके ससुर हैं।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines