Pakistani Cricket Expert Viral Video: दुनिया में एक बढ़कर एक नमूने हैं। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक इंटरव्यू के दौरान अपनी ही पत्नी पर भड़क गया। इस पर जब लाइव दर्शकों ने सवाल उठाया तो पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने गजब का तर्क दिया। अब वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट मोहसिन अली एक इंटरव्यू दे रहे हैं। इंटरव्यू के बीच में ही उनकी पत्नी उनके पास आ गईं और कुछ कहने लगीं। इससे मोहसिन अली बुरी तरह बिफर पड़े और थप्पड़ मारने की कोशिश की। अब पत्नी को थप्पड़ लगा या नहीं, ये तो नहीं पता लेकिन दर्शकों ने मोहसिन के हिंसक रवैए को देख लिया।
एक दर्शक ने कमेंट करते हुए पूछा कि मोहसिन को सबसे पहले माफ़ी मांगनी चाहिए, उन्होंने लाइव इंटरव्यू के दौरान घरेलू हिंसा की। अपने पार्टनर की इज्जत करनी चाहिए। इस पर मोहसिन ने कहा कि जब आप लाइव बैठे हों तो डिस्टर्ब होने पर आप पता नहीं कौन सी हिंसा करेंगे।
मोहसिन ने कहा कि शादी को 31 साल हो गए हैं, उतनी आपकी उम्र भी नहीं है जितने साल मेरी शादी को हो चुके हैं। हम मां, बहन और पत्नी की इज्जत करते हैं, तभी 31 साल गुजार लिए हैं। ये घरेलू हिंसा नहीं है। अब इस वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक ने लिखा कि बीवी को पीट कर कह रहा है कि अल्लाह का शुक्र है कि है बीवी की इज्जत करता हूं। एक ने लिखा कि जिसने मोहसिन से सवाल पूछा, वो इंडियन ही होगा। कसम से इसने आग लगा दी। एक ने लिखा कि इसे हिंसा थोड़ी कहते हैं? जब तक खून खराबा ना हो तब तक इसे घरेलू हिंसा थोड़ी मानी जाती है।
यह भी पढ़ें : पार्टनर नहीं हो रही थी प्रेग्नेंट, बाप के साथ मिलकर शख्स ने कर दिया ‘कांड’
बताया जा रहा है कि मोहसिन का यह वीडियो पुराना है, हालांकि इस वीडियो को इस वक्त शेयर किया जा रहा है जो वायरल हो गया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines