हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: चलती ट्रेन पर पानी फेंक रहे थे युवक,अचानक रुक गई रेलगाड़ी; वहीं मिल गई सजा!

Pakistan Viral Video: हाल ही में एक वीडियो पाकिस्तान से सामने आया है, जिसमें कुछ युवक ऐसी हरकत करते हैं कि लोग उनकी पिटाई कर देते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Pakistan Viral Video: आपने कई बार देखा होगा कि जब कभी कहीं से ट्रेन गुजरत हैं तो लोग उससे दूरी बना लेते हैं क्योंकि ट्रेन के पास आना मतलब जान जोखिम में डालना होता है। कई बार तो लोग चलती ट्रेन से मस्ती करते दिखाई देते हैं जो बाद में उनको भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो पाकिस्तान से शेयर किया गया है, जिसमें कुछ युवक चलती ट्रेन से मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

पाकिस्तानी युवकों को मस्ती करना पड़ा भारी

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 4 युवक रेलवे पटरियों के बगल में एक नहर के किनारे मस्ती कर रहे हैं और बाइक को स्टार्ट कर पिछले टायर से पानी का फव्वारा छोड़ रहे हैं, जिससे ट्रेन में बैठे लोगों भीग रहे हैं। लेकिन उन युवकों यह बिल्कुल नहीं पता था कि ट्रेन रुक जाएगी। जब ट्रेन रुकी तो अंदर से कई लोग बाहर आए और मस्ती कर रहे युवकों को पीटने लगे। यहां तक की बाइक को भी ट्रेन में लादकर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है, लेकिन हमारे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है।

 

कुछ लोगों का कहना है कि इस गंभीर घटना की वजह से उन युवकों को गिरफ्तार करना चाहिए, लेकिन अभी तक उनकी इस लापरवाही के लिए कोई गिरफ्तार नहीं  किया गया है।

इस वीडियो को @Aadiiroy2 नाम के अकाउंट से X पर पोस्ट किया गया है, जिसको अब तक 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, वहीं 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया कि कौन सी दुनिया में ट्रेन की खिड़की खुली होती है जो इस ट्रेन में खुली है। दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा मत करिए जनाब, इतनी गर्मी में ठंडा पानी डाल रहा है, ये तो अच्छा काम है ना।

यह भी पढ़ें: Video : नहाने के लिए नहीं मिली बाल्टी तो JCB को ही काम पर लगा दिया , लोग बोले- बड़े तेजस्वी लोग हैं यार

एक अन्य ने लिखा कि कौन है ये अज्ञानी लोग और कौन सा इलाका है ये, जो यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि इसमें तो कोई बुरी बात नजर नहीं आ रही है, क्योंकि थोड़ा ही पानी ट्रेन में गया होगा, लेकिन पूरी ट्रेन तो मुफ्त में धुल गई ना। एक अन्य ने लिखा कि बाइक के साथ-साथ इनको भी ट्रेन में बैठाकर ले जाते तो अच्छा होता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें