Pakistan Viral Video : भारत के संसद भवन में खूब गरमागर्मी चल रही है। तल्ख भाषण दिए जा रहे हैं, तीखी टिप्पणी हो रही है तो वहीं पाकिस्तान की संसद भवन में गजब हो रहा है। पाकिस्तान की संसद में सांसद और स्पीकर के बीच में कोई तल्खी नहीं, कोई बहस नहीं बल्कि सांसद स्पीकर से आंखों में देखकर बातें सुनने की अपील कर रही हैं। ये वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो पाकिस्तान की संसद का है। वीडियो में इमरान खान की कैबिनेट में पूर्व मंत्री और पाकिस्तानी नेता जरताज गुल, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक के बीच बातचीत हो रही है। सांसद जरताज गुल ने स्पीकर से कहा, ‘स्पीकर सर, आपकी तवज्जो चाहती हूं.’ स्पीकर ने कहा- जी, प्लीज।
महिला सांसद जरताज गुल ने स्पीकर से कहा, ‘मेरे लीडर ने मुझे आंखों में आंखें डालकर बात करना सिखाया है। सर, अगर मुझसे आई कॉन्टैक्ट नहीं होगा तो मैं बात नहीं कर पाऊंगी। इसके बाद महिला सांसद ने कहा कि सर, ऐनक पहन लीजिए’। इस पर स्पीकर ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर संसद भवन ठहाकों से गूंज उठा।
स्पीकर ने कहा कि मैं देख नहीं सकता, मैं आपको सुन लूंगा। खवातीन के साथ आई कॉन्टैक्ट रखना अच्छा नहीं लगता। ठहाकों के बीच उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी भी खातून की आंख में आंख डालकर नहीं देखता। उनकी बातों पर खुद सांसद महोदया भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ना सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि हिंदुस्तान में भी लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान की संसद में कितनी प्यार भरी बातें, कितने प्यार से हो रही हैं। एक हमारी संसद है, जहां बवाल ही बवाल है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या संसद भवन में हमेशा तल्ख टिप्पणी होती रहेगी। पाकिस्तान वालों ये बात सीखने लायक है। एक ने लिखा कि ये तो जबरदस्त वायरल वीडियो है, वीडियो देखकर वाकई हंसी रोक पाना बहुत मुश्किल है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines