लड़के के साथ गंदी हरकत करते पकड़ा गया मौलाना? पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pakistan Maulana Arrested : सोशल मीडिया पर पाकिस्तान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस के अधिकारी एक मौलाना से पूछताछ कर रहे हैं। मौलाना पर एक बच्चे के साथ गंदी हरकत करने का आरोप है लेकिन मौलाना आरोपों से इनकार कर रहा है।

Pakistan Maulana Viral Video

पाकिस्तान में मौलाना पर गंदा आरोप

Pakistan Maulana Arrested : पाकिस्तान में एक मौलाना गंदी हरकत करते हुए पकड़ा गया है। मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है और उसके खिलाफ जांच की जा रही है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मौलाना ने एक लड़के के साथ जोर जबरदस्ती कर गंदी हरकत की है।

मौलाना पर लगा गंदा आरोप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस एक मौलाना को बुरी तरह फटकार रही है। पुलिस के एक अधिकारी मौलाना को फटकारते हुए कह रहे हैं कि आपको अल्लाह से डर नहीं लगता है, आप एक बच्चे के साथ ज्यादती कर रहे हैं, उस पर जुल्म कर रहे हैं।

कड़ाई से पूछताछ का आदेश

इस पर मौलाना कह रहा है कि मैंने कुछ नहीं किया, सब झूठ है। मौलाना पर भड़कते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह बच्चा रूम में अकेला क्या कर रहा था? इसके बाद अधिकारी ने पुलिसवालों के आदेश दिया कि बच्चे के सामने बैठाकर इससे पूछताछ की जाए और कोर्ट के सामने पेश किया जाए।

देखिए वीडियो


वीडियो शेयर कर X पर @syedzaighum110 नाम के यूजर ने लिखा कि देवबंद विचारधारा के मौलाना अबुबकर मुआविया और प्रतिबंधित संगठन सिपाह ए सहाबा के सक्रिय सदस्य को रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान अपने ही मदरसे के 12 साल के लड़के के साथ बलात्कार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, पंजाब पुलिस आगे की जांच करेगी और अदालत में सबूत पेश करेगी।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए लेकिन उनके धर्म को उजागर करने की क्या जरूरत थी? एक अन्य ने लिखा कि ये अधिकारी और उनका परिवार सुरक्षित रहे क्योंकि सिपाहा-ए-सहाबा सड़क पर चलने वाले ठग नहीं हैं, वे बहुत निडर आतंकवादी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ