Pakistan Minor Girl Marriage : दुनिया भर से अजीब अजीब तरह की शादियों की तमाम खबरें सामने आती रहती हैं। कभी कोई शादी दूल्हा-दुल्हन के बीच उम्र के अंतर को लेकर चर्चाओं में रहती है तो कभी दूल्हा-दुल्हन के लुक को लेकर बातें होती हैं। बाल विवाह पर वैसे तो अधिकतर देशों में रोक है लेकिन पाकिस्तान जैसे देश में आज भी नाबालिग बच्चियों को खरीदकर उनके साथ बुजुर्ग शादी करते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला खैबर पख्तूनख्वा का है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक 72 साल का बुजुर्ग एक नाबालिग बच्ची से शादी की तैयारी कर रहा था लेकिन उसकी इस हरकत की खबर फैल गई। शादी तो रोक दी गई लेकिन इसके बाद इस शादी से जुड़ी हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। बताया गया कि बच्ची को उसके ही पिता ने 72 साल के बुजुर्ग को बेच दिया था। बुजुर्ग नाबालिग से शादी करना चाहता था, इसके लिए उसने पैसे दिए थे।
बताया गया कि नाबालिग बच्ची के पिता का नाम आलम सैयद है। आलम अपनी ही नाबालिग बेटी की शादी के 70 साल के बुजुर्ग से कराने के लिए राजी हो गया। इसके बदले उसने बुजुर्ग से 70 लाख रुपये की मांग की थी। बुजुर्ग इसके लिए तैयार हो गया था और शादी की तैयारी हो रही थी लेकिन किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी और पुलिस ने सारा खेल बिगाड़ दिया।
यह भी पढ़ें : सैलून वाले की घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल! थूक लगाकर कर दिया मसाज
जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई थी। निकाह’ से ठीक पहले पुलिस ने 72 साल के हबीब खान के साथ एक अन्य शख्स को गिरफ्तार कर लिया। हबीब खान वही शख्स है जो नाबालिग से शादी करने जा रहा था तो वहीं दूसरा शख्स वह है जो निकाह करवाता है। खबरों की मानें तो नाबालिग बच्ची का बाप फरार हो गया है।
यह भी पढ़ें : ईद से पहले वायरल हुई भड़काऊ रील, पुलिस उठा ले गई तो अब मांग रहा माफी
एक रिपोर्ट के मुताबिक , जिस बच्ची की शादी 72 साल के शख्स से करवाई जा रही थी, उसकी उम्र महज 12 साल थी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में बाल विवाह के खिलाफ कानून लागू किया गया है लेकिन इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जानकारी मिलने के बाद कुछ मामलों में पुलिस हस्तक्षेप करती है और कार्रवाई करती है।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines