Pakistan Election: चुनावी मंच पर नवाज शरीफ के फैन ने किया ऐसा डांस, ऋतिक रोशन भी जाएं फेल

Pakistan Election: पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चुनावी मंच पर एक शख्स जबरदस्त डांस करता दिखाई दे रहा है।

pak Rally Dance

Pakistan Election: पाकिस्तान में चुनाव चल रहा है और चुनाव के मद्देनजर जमकर प्रचार किया जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान में चुनाव प्रचार और रैलियां भी काफी अलग होती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की सभा में डांस कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि ये शख्स जिस गाने पर डांस कर रहा है वह एक कैंपेनिंग सांग है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर तमाम नेता बैठे हुए हैं, पीछे कई नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं। गाना बज रहा है , ‘ये मुल्क बचा लो नवाज शरीफ’। मंच पर एक एक लड़का जबरदस्त डांस कर रहा है। मंच पर बैठे लोग तालियां बजाकर डांस कर रहे शख्स का मनोबल बढ़ा रहे हैं। सामने लोगों की भीड़ है जो हूटिंग कर रही है।

चुनाव के बीच अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इस डांस पर पाकिस्तान की खिंचाई कर रहे हैं तो कुछ लोग शख्स को ही कन्फ्यूज डांसर कह रहे हैं। दरअसल ये शख्स राजनीतिक सभा में राजनीतिक प्रचार के लिए बनाए गए गाने पर डांस कर रहा है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि पहले तो देश को इसी से बचा लो। एक ने लिखा कि इसके आगे तो ऋतिक रोशन भी फेल हो गया। कैंपेनिंग सांग्स पर यही डांस कर सकता है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये तो भोजपुरी को भी फेल कर देंगे। एक ने लिखा कि नवाज शरीफ बाद में पाकिस्तान बचाएगा, पहले हम लोगों को इसके डांस से बचा लो।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि ये बिहार के लौंडा डांस से प्रभावित है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि नवाज शरीफ देश को कितना बचाएगा ये पता नहीं लेकिन डांस करने में ये बहुत अधिक दम लगा रहा है। एक ने लिखा कि बार्डर की वजह से दो देश अलग हो गए हैं लेकिन दोनों देश के लोगों की हरकतें एक जैसी ही हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये तो वही है जिसे राहत फतेह अली खान ने पीटा था।

बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होना है। चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया 20 दिसंबर को शुरू हुई थी, जो खत्म हो चुकी है। अब आठ फरवरी को मतदान होगा और इसके कुछ ही देर बाद चुनावों के परिणाम सामने आ जाएंगे। पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक इमरान खान जेल में बंद हैं, उनके कई बड़े नेता भी जेल में हैं और वहीं से चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान में चुनाव से पहले ही चुनाव चिन्ह को लेकर बवाल शुरू हो गया है। कुछ उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें अपमानजनक चुनाव चिन्ह दिया गया है। कई नेताओं ने दावा किया है कि नई सरकार बनने के बाद ऐसे चुनाव चिन्ह हटा दिए जाएंगे जो अपमानजनक या मजाकिया हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ