दिन में सौ बार चूमता है पत्नी के पांव, नहीं देखा होगा ऐसा 'जोरू का गुलाम'

Pakistan Couple Viral Video : शख्स ने बताया कि उसकी शादी को 14 साल हो गए हैं और वह रोजाना अपनी पत्नी के पैर दबाता हैं, घर के काम करता है। इतना ही नहीं, पत्नी के पैर को धोकर वह पानी भी पी जाता है।

Pakistan Viral Video

Pakistan Couple Viral Video: जोरू का गुलाम फिल्म आपने देखी या इस कहावत को आपने जरूर सुना होगा। इस मतलब होता है, वह इंसान जो अपने पत्नी की कही हर बात मानता हो और उसके ही इशारे पर चलता हो। ऐसे लोगों के उदाहरण तो आपने कम ही देखने होंगे लेकिन पाकिस्तान के एक ऐसे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपनी पत्नी के पैरों को धुलकर उसका पानी तक पी जाता है।

विज्ञापन

पत्नी के पांव धोकर पानी पी जाता है शख्स

सोशल मीडिया पर इस शख्स के इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ये शख्स पत्नी के पैर दबाते दिखाई दे रहा है। इंटरव्यू के दौरान वह पत्नी के पैर को थाली में धो रहा है और फिर उस पानी को गिलास में लेकर पी रहा है। शख्स का कहना है कि वह अपनी पत्नी के लिए कुछ भी कर सकता है।

विज्ञापन

शादी को हो गए 14 साल,आज भी करता है पहले जैसा प्यार

शख्स का कहना है कि हम अपनी मां, बहन और बेटी के अच्छे नसीब की दुआ मांगते हैं तो मेरी बीवी भी तो किसी बहन और बेटी है, उसे भी प्यार मिलना चाहिए। हमने लव मैरिज की है, शादी को 14 साल हो गए हैं जबकि हम 16 साल पहले मिले थे।


वहीं इस शख्स की पत्नी ने कहा कि उसका पति घर का सारा काम करता है। खाना बनाना, कपड़े धोना या फिर साफ-सफाई करनी हो, सारे काम बड़े ही आसानी से कर लेता है। शख्स ने बताया कि शादी की बात को लेकर लड़की के घर वालों ने उस पर फायरिंग भी कर दी थी।

विज्ञापन

बताया गया कि एक दिन में यह शख्स अपनी पत्नी के पांव को 100 बार चूमता हैं। शख्स का कहना है कि मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि आप अपनी पत्नी के पैर ना दबाएं, पैरों का ना चूमें, मेरे जितने काम भी मत करें लेकिन कम से कम अपनी पत्नी को प्यार करें और उन्हें सम्मान दें।

विज्ञापन

अब इस शख्स के दावे में कितनी सच्चाई है, ये पता नहीं लेकिन जिस तरह ये शख्स बीवी के प्रति प्यार जता रहा है लोग इसे सबसे बड़ा जोरू का गुलाम कह रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ