Bado Badi Viral Girl : पाकिस्तान के चाहत फतेह अली खान के कई वीडियो वायरल हुए। उनके अजीब गाने को लेकर भारत में खूब मीम बने। हालांकि कुछ वीडियो में उनके साथ एक लड़की भी दिखाई दी। इस लड़की को लोगों ने खूब ट्रोल किया और उसकी खिंचाई की लेकिन इस लड़की ने एक वीडियो बनाकर ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
करीब एक महीने पहले चाहत फतेह अली खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया गाना शेयर किया था, इसमें उनके साथ एक लड़की दिखाई दी थी। इस लड़की का नाम वजदान राव रंघर है। चाहत फतेह अली खान के साथ वीडियो आने के बाद लोगों ने इसे ट्रोल किया। हालांकि वजदान के इंस्टाग्राम पर तेजी से फॉलोअर्स बढ़ गए।
सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाया की वजदान ने पैसे देखकर व्यूज, फॉलोअर्स और कमेंट्स खरीदे हैं। इस पर वजदान ने ऐसा जवाब दिया है, जो भारतीयों को खूब पसंद आ रहा है और पाकिस्तानियों को जरूर चिढ़ हो रही होगी।
वजदान ने कहा कि लोगों को लगता है कि मेरे पास बहुत पैसा है। इंस्टाग्राम पर मैंने व्यूज, फॉलोअर्स और कमेंट्स खरीदे हैं। अगर मेरे पास इतने पैसे होते ना तो मैं चाहत फतेह अली खान के साथ काम ही ना करती। मैं उन पैसों से शॉपिंग करती, घूमने जाती। भारत का वीजा लेती और जाकर अपनी पॉपुलैरिटी एन्जॉय करती।
वजदान ने कहा कि मैं इंतजार कर रही हूं स्पॉन्सर का, क्योंकि उसके बिना मैं इंडिया नहीं जा सकती। मैं एक गरीब लड़की हूं, मुझपर इस तरह के आरोप ना लगाओ। भारत के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है और सपोर्ट किया है। इसीलिए मेरे पास उनके मैसेज आते हैं।
यह भी पढ़ें : वाराणसी में श्याम रंगीला को नहीं करने दिया जा रहा नामांकन, वीडियो जारी कर लगाया बड़ा आरोप
बता दें कि वजदान पाकिस्तान से ज्यादा भारत में फेमस हो गईं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अधिकतर फॉलोअर्स भारतीय हैं। ऐसे में उनपर आरोप लगा कि वजदान ने पैसे देकर इंडिया की इंस्टाग्राम आईडी से अपने पक्ष में कमेंट्स करवाए हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
8 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines