---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

‘पैसा होता तो इंडिया जाती’, पाकिस्तान की वायरल लड़की ने ट्रोलर्स पर निकाली भड़ास

Bado Badi Viral Girl : पाकिस्तान के मशहूर गायक चाहत फतेह अली खान के वीडियो Bado Badi गाने में दिखाई दी लड़की ने कहा कि उसके पास पैसे होते तो भारत आकर फेम एन्जॉय करती।

Bado Badi Viral Girl : पाकिस्तान के चाहत फतेह अली खान के कई वीडियो वायरल हुए। उनके अजीब गाने को लेकर भारत में खूब मीम बने। हालांकि कुछ वीडियो में उनके साथ एक लड़की भी दिखाई दी। इस लड़की को लोगों ने खूब ट्रोल किया और उसकी खिंचाई की लेकिन इस लड़की ने एक वीडियो बनाकर ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

करीब एक महीने पहले चाहत फतेह अली खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया गाना शेयर किया था, इसमें उनके साथ एक लड़की दिखाई दी थी। इस लड़की का नाम वजदान राव रंघर है। चाहत फतेह अली खान के साथ वीडियो आने के बाद लोगों ने इसे ट्रोल किया। हालांकि वजदान के इंस्टाग्राम पर तेजी से फॉलोअर्स बढ़ गए।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाया की वजदान ने पैसे देखकर व्यूज, फॉलोअर्स और कमेंट्स खरीदे हैं। इस पर वजदान ने ऐसा जवाब दिया है, जो भारतीयों को खूब पसंद आ रहा है और पाकिस्तानियों को जरूर चिढ़ हो रही होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wajdan rao ranghar (@wajdanrao16)


वजदान ने कहा कि लोगों को लगता है कि मेरे पास बहुत पैसा है। इंस्टाग्राम पर मैंने व्यूज, फॉलोअर्स और कमेंट्स खरीदे हैं। अगर मेरे पास इतने पैसे होते ना तो मैं चाहत फतेह अली खान के साथ काम ही ना करती। मैं उन पैसों से शॉपिंग करती, घूमने जाती। भारत का वीजा लेती और जाकर अपनी पॉपुलैरिटी एन्जॉय करती।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wajdan rao ranghar (@wajdanrao16)


वजदान ने कहा कि मैं इंतजार कर रही हूं स्पॉन्सर का, क्योंकि उसके बिना मैं इंडिया नहीं जा सकती। मैं एक गरीब लड़की हूं, मुझपर इस तरह के आरोप ना लगाओ। भारत के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है और सपोर्ट किया है। इसीलिए मेरे पास उनके मैसेज आते हैं।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में श्याम रंगीला को नहीं करने दिया जा रहा नामांकन, वीडियो जारी कर लगाया बड़ा आरोप

---विज्ञापन---

बता दें कि वजदान पाकिस्तान से ज्यादा भारत में फेमस हो गईं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके अधिकतर फॉलोअर्स भारतीय हैं। ऐसे में उनपर आरोप लगा कि वजदान ने पैसे देकर इंडिया की इंस्टाग्राम आईडी से अपने पक्ष में कमेंट्स करवाए हैं।

First published on: May 15, 2024 03:39 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola