Largest Bouncy Castle: पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। गिनीज बुक रिकॉर्ड में पाकिस्तान की एक उपलब्धि दर्ज हुई है। दरअसल पाकिस्तान में दुनिया का सबसे बड़ा बाउंसिंग कैसले बनाया गया है, जो पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। पाकिस्तान से पहले इसका रिकॉर्ड दुबई के पास था।
पाकिस्तान के कराची में 15,295.51 वर्ग फुट में इस बाउंसिंग कैसले को बनाया गया है। इसे पर्यटकों को आकर्षित करने के मकसद से बनाया गया है, इसीलिए ये काफी बड़ा और अधिक क्षमता वाला है। जानकारी के अनुसार, इसमें 200 लोगों की क्षमता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बाउंसिंग कैसले को बेहद खूबसूरत बनाया गया है और इसकी डिजाइन एक महल की तरह है, जो एक शाही लुक देता है। स्लाइड, चढ़ाई वाली दीवारों को महल का रूप दिया गया है। लोगों में इसको लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
देखिए वीडियो
हाल ही में गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड ने पाकिस्तान के इस बाउंसिंग कैसले का वीडियो शेयर कर बताया कि अब इसका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। पिछले साल नवंबर में ही इसका निर्माण हुआ था। इसे जम्बो जम्प नाम दिया गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दुबई में बने जंपएक्स के नाम पर था।
जम्बो जम्प के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में पर्यटक इसको लेकर काफी ख़ुशी जता रहे हैं और लोगों से यहां विजिट करने की बात कह रहे हैं। इसका निर्माण सफीर खान नाम एक शख्स ने करवाया है, जो इस तरह के कार्यों में कई सालों से काम कर रहे हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा बताया गया कि इसे बनाने में कुल 6 महीने का वक्त लगा है। हालांकि इस पूरे साइट में हवा भरने में सिर्फ 10 मिनट का वक्त लगता है। संस्थापक सफीर खान विश्व रिकॉर्ड बनाकर काफी खुश हैं और इसे आगे बनाए रखने की बात कह रहे हैं।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines