हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Optical Illusion: इस भालू की तस्वीर में छिपा है इंसानी चेहरा, 20 सेकंड में खोज निकाले तो कहलाएंगे 'जीनियस'

विज्ञापन

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप कन्फ्यूज हो जाएंगे। ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आखों को धोखा देने वाली तस्वीरें। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग धोखा खा जाते हैं। इन वायरल तस्वीरों में कई चीजें होती हैं, लेकिन इनको आसानी नहीं देखा जा सकता है। इसको लेकर मिले टॉस्क को भी कम लोग ही पूरा कर पाते हैं।

अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। बताया गया कि करीब डेढ़ सदी पुरानी इस तस्वीर को कुछ बच्चों ने डिजाइन किया था। भालू की इस तस्वीर में ही कहीं इंसान का चेहरा भी बनाया गया, मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप भी खुद को जीनियस या तेज दिमाग वाला समझते हैं तो दस सेकंड के भीतर भालू की इस तस्वीर में छिपे इंसानी चेहरे को खोज निकालिए।

अगर दिए गए समय में इंसान का चेहरा नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल ना हो। सैकड़ों हजारों की तादाद में बहुत कम लोग ही इसे हल कर पाए हैं। दरअसल तस्वीर में इंसान का चेहरा भालू के आंख और कान के नीचे बना है।

देख लिया ना इतने सालों पहले बच्चों द्वारा बनाया गया भालू का ये फोटो कितना खास है। इसमें नजर के ठीक सामने ही इंसान का चेहरा भी बना है, मगर खोजने में अच्छे अच्छे का दिमाग घूम जाए।

सालों पहले बनाई गई ये तस्वीर इतनी खास है कि एक बार फिर सोशल मीडिया में छाई हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें