हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Oo Antava Mawa गाने पर लड़कियां कर रही थीं डांस, अंकल बने ‘पुष्पा’, नहीं रुकेगी हंसी

Oo Antava Mawa Girl Dance Video Viral : वीडियो में देखा जा सकता है कि Oo Antava Mawa गाने पर दो लड़कियां डांस कर रही थीं तभी एक अंकल ने Pushpa का गेम्स स्टेप करना शुरू कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

Oo Antava Mawa Girl Dance Video Viral : Oo Antava Mawa गाने पर डांस करते कई लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस गाने पर डांस करके लोग काफी फेमस हो चुके हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां इसी गाने पर डांस कर रही थीं, तभी एक अंकल पुष्पा बन गए और वह भी बीच में कूद पड़े।

Oo Antava Mawa गाने पर किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां Oo Antava Mawa गाने पर डांस कर रही है। वहां कई और लोग भी खड़े हैं जो डांस देख रहे हैं। दोनों लड़कियां काफी अच्छा डांस कर रही है लेकिन इसी बीच एक अंकल की एंट्री हो गई, जिनका डांस देखकर लड़कियां भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

लड़कियों के डांस के बीच एक अंकल पहुंच गए और Oo Antava Mawa गाने के बाद वह पुष्पा का स्टेप करने लगे। अंकल का स्टेप्स देखकर दोनों लड़कियों को हंसी आ गई और उन्होंने डांस करना बंद कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

देखिए वीडियो


एक ने लिखा कि लड़कियों के धमाकेदार डांस को अंकल ने एक ही स्टेप से फेल कर दिया। एक अन्य ने लिखा कि अंकल के अंदर डांस का गजब टैलेंट छुपा हुआ है। एक ने लिखा कि लड़कियों का पूरा डांस और अंकल स्टेप बराबर है। एक ने लिखा कि यह स्टेप जितना फेमस हुआ था, अंकल ने उससे अच्छा कर दिया है, कमाल है।

यह भी पढ़ें : अतीक अहमद की तारीफ में क्यों पढ़ी थी कविता? इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया जवाब

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म पुष्पा के द राइज का गाना ऊ अंतवा ऊ अंतवा मावा पूरे देश में खूब वायरल हुआ। यह गाना इतना वायरल हुआ ​​​​कि साल 2021 के लिए यूट्यूब की ट्रेंड में शामिल हो गया था। इंद्रावती चौहान ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola