News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Crocodile and eagle Viral video: इस धरती पर अलग-अलग तरह के जानवर रहते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे हैं, जिन्हें लोग पालते हैं और प्यार करते हैं, जबकि कुछ जानवर बहुत खतरनाक होते हैं। अगर कोई उनके करीब आता है तो वो हमला करने में देर नहीं लगाते हैं, तुरंत शिकार को मौत के घाट उतार देते हैं। लेकिन मगरमच्छ और घड़ियाल भी बहुत खतरनाक होते हैं। इनके पास ऐसी ‘शक्ति’ है कि ये जमीन के साथ-साथ पानी में भी रह सकते हैं। आपने मगरमच्छ के शिकार से जुड़े वीडियो तो देखे ही होंगे, जो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जो काफी चौंकाने वाला है।
दरअसल, इस वीडियो में एक मगरमच्छ उड़ते हुए बाज का शिकार करता नजर आ रहा है। जैसे ही बाज मगरमच्छ के मुंह पर बैठता है, एकदम मगरमच्छ उसपर झपटा मार देता है और उसकी गर्दन अपने जबड़े में दाब लेता है। इतना ही मगरमच्छ बाज को मरे हुए मरे हुए जानवरों के ऊपर से कूदता हुआ पानी के अंदर लेकर चला जाता है।
— The Brutal Side Of Nature (@TheBrutalNature) October 15, 2023
इस खतरनाक मगरमच्छ के शिकार का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TheBrutalNature आईडी से शेयर किया गया है। महज 14 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इसके साथ ही वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
यूजर्स यह देखकर काफी हैरान हैं कि मगरमच्छ के आसपास इतने सारे मरे हुए जानवर हैं, उनका क्या हुआ? इसके अलावा कुछ यूजर्स ये भी सोच रहे हैं कि जब मगरमच्छ के पास खाने के लिए इतने सारे जानवर थे तो उसने एक पक्षी को अपना शिकार क्यों बनाया?
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।