हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गजब! एक महिला सिर्फ अपने बाल धोकर ही बन गई करोड़पति; खरीदा आलीशान घर

OMG News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला ट्रेंड कर रही है, जिसने सिर्फ अपने बाल धोकर ही कर्ज से मुक्ति पा ली और फिर करोड़ों का घर भी खरीद लिया।

विज्ञापन

अपनों से कनेक्ट रहने के लिए बने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने समाज में बदलाव लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। कुछ ही पल में कहीं की बात कहीं भी पहुंच जाती है। इतना ही नहीं, बहुत से लोगों को इससे जीविका कमाने का भी खासा मौका मिला है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला ट्रेंड कर रही है, जो सिर्फ अपने बाल धोकर ही करोड़पति बन गई। उसने एक शानदार घर भी खरीद लिया। जानकर अगर थोड़ी-बहुत हैरानी हो रही हो तो आइए इस हैरानी को दूर कर दे रहे हैं।

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर स्कॉटलैंड की महिला जिया ओ’शॉघनेसी के बहुत सारे फॉलोअर्स हैं और बड़े गजब की बात है कि वह सिर्फ बाल धोने के वीडियो बनाकर ही मोटी कमाई (हर वीडियो पर औसतन 4 लाख रुपए) कर रही है। उस वीडियो को करीब साढ़े 3 करोड़ लोगों ने देखा। नतीजा यह हुआ कि इसके बाद नौकरी छोड़कर जिया फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम करने लग गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हेयरी आर्मपिट भी बना सकते हैं करोड़पति; हर महीने 8 लाख कमा रही एक महिला है सबूत

बताया जा रहा है कि जिया पर कभी 8 लाख रुपए का कर्ज था, लेकिन उस वीडियो के बाद इतनी कमाई हो गई कि जिया ने न सिर्फ कर्ज चुकता कर दिया, बल्कि सिर्फ 29 साल की उम्र में लगभग 1.8 करोड़ रुपए का आलिशान घर भी खरीद लिया। दो बच्चों की मां जिया इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। वह बताती हैं कि उन्हें एक वीडियो बनाने में एक घंटे के करीब का वक्त लग जाता है, लेकिन कमाई भी औसतन 4 लाख रुपए हो जाती है। अब वह दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कहानी एक औरत की, जो 16 साल की उम्र में बनी करोड़पति; 36 की होते-होते हो गई पाई-पाई की मोहताज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola