Viral Video : रील बनाने को लेकर कई लोगों में पागलपन देखने को मिलता है। कुछ लोग प्रतिबंधित जगहों पर जाकर रील बनाते हैं तो कुछ नियम कानून तोड़ते हैं। ऐसे भी लोग हैं जो दूसरों को परेशान करते हुए रील बनाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर ड्रामा करती दिखाई दे रही है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों से गिरने की नौटंकी कर रही है। वह एक बुजुर्ग के बगल में गिरने का नाटक करती है और सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे की तरफ आने लगती है, जब लड़की बुजुर्ग के पास पहुंची तो लोग वह मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
रील बनाते वक्त गिरी लड़की!
बुजुर्ग लगभग डर गया था और लड़की को पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन पकड़ नहीं पाया। कई अन्य लोगों ने लड़की को पकड़ने की कोशिश की। लड़की उठी और जोर से हंसते हुए वहां से चली गई। इसे एक लड़का कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था। दरअसल ये एक रील बन रही थी।
लड़की की इस हरकत को देखकर सोशल मीडिया पर तमाम लोग भड़क गए और लड़की को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। एक ने लिखा कि इन लोगों ने ऐसी हालत बना दी है कि अब अगर कोई सच में गिरने लगेगा तो लोग बचाने से परहेज करेंगे। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़की को पटरी पर जाकर गुलाटी मारनी चाहिए, फिर देखते हैं कि कौन बचाने आता है।
यह भी पढ़ें : Video: ऊपर से गिरा बंदर सीधा कार के अंदर, आगे जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं
एक ने लिखा कि इन्हीं लोगों की हरकतों के कारण अब लोग किसी की मदद नहीं करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़की की पहचान कर इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह बहुत खराब वीडियो है आपको उस अंकल का सम्मान करना चाहिए जो आपको बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
22 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines