OLA – UBER Driver Viral Notice: OLA , UBER अब शहर में लोगों की जरूरत बन चुके हैं। इनकी वजह से कई लोगों को आने जाने में आसानी हो गई है। हालांकि OLA , UBER ड्राइवर भी कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। एक कैब में लगे नोटिस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ साफ लिखा गया है कि AC चलाने की बात कहकर हमें आत्महत्या के लिए मजबूर ना करें।
आत्महत्या के लिए ना करें मजबूर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किए गए नोटिस के फोटो में लिखा है कि प्रिय OLA , UBER ग्राहक, AC की मांग कर ड्राइवर को आत्महत्या के लिए मजबूर ना करें। पहले से ही कंपनी ने 30 -40 प्रतिशत कमीशन से हमारी कमर तोड़ रखी है। जब तक कंपनी हम ड्राइवर की बात नहीं सुनती और हमारे रेट तय नहीं करती है। आशा है तब तक आप हमारा सहयोग करेंगे।
नोटिस में आगे लिखा गया है कि अगर आपको AC की जरूरत है तो आप पांच रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से देकर AC ऑन करवा सकते हैं। इस नोटिस को फेसबुक पर देव प्रकाश नाम के यूजर ने शेयर किया है। नोटिस की फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा है कि ये कैसा सिस्टम है? जिनकी कार है, ड्राइवर है उनको कम से कम 90% मिलना चाहिए, लेकिन जिसने एप बनाई है वो सिर्फ ग्राहक को टैक्सी चालक से जोड़ता है वो 30 से 40% ले रहा है कमीशन के नाम पर!
सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स
एक ने लिखा कि इसी को शोषण कहते हैं सर यह लोग गरीब और मजबूर लोगों का नाजायज फायदा उठाते हैं। एक ने लिखा कि ठीक से इनको इनकी मेहनत का भी पैसा नहीं मिल पाता। एक अन्य ने लिखा कि कुछ हद तक इसके लिए जिम्मेदार भी ये ही लोग हैं, ओला-उबर से जो बुकिंग 100 रु में कर लेते हैं, वही बुकिंग डायरेक्ट संपर्क करने पर 200₹ से कम में नहीं करते।
यह भी पढ़ें : ‘कजरा रे’ पर छात्रों संग नाची टीचर, अचानक ओढ़ ली चुनरिया.., 7 लाख यूजर्स ने देखा
एक ने लिखा कि ओला और उबर नाजायज फायदा उठा रही है टैक्सी ड्राइवर का, मैं खुद टैक्सी ड्राइवर हूं। हमारा शोषण हो रहा है। एक अन्य ने लिखा कि दूसरा पहलू यह भी है कि इसी कंपनी की वजह से इन्हें रोजगार भी मिला हुआ है, अब उसी के साथ मनमानी करना चाहते हैं? एक ने लिखा कि जिनको लगता है कि मनमानी चल रही है, उन्हें अपनी गाड़ी को ओला Uber से हटा लेना चाहिए। मनमानी तो ये लोग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines