Ola Scooter Viral Video : Ola स्कूटी खरीदने के बाद एक शख्स इस कदर परेशान हो गया कि उसने अलग ही अंदाज में बदला लेने की योजना बना डाली। शख्स की हरकत से अब Ola की बदनामी हो रही है। शख्स का कहना है कि उसने ओला की स्कूटी खरीदी थी लेकिन अब स्कूटी में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसको लेकर Ola की तरफ से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे मैं दुःखी हूं और ये सब करना पड़ रहा है।
Ola ग्राहक ने अजीब तरीके से किया विरोध
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ठेले पर ओला स्कूटर को लेकर सर्विस सेंटर के सामने खड़ा है। ओला स्कूटर पर फूल मालाएं चढ़ाई गई हैं। वह माइक लेकर गाना रहा है ‘तड़फ-तड़फ कर दिल से आह निकलती रही’ शख्स की इस हरकत को कई लोग वहां खड़े होकर देखकर रहे हैं और इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।
यह वीडियो कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ओला से मोहब्बत करने वालों का यही हाल है। एक ने लिखा कि विरोध जताने का यह तरीका भी बढ़िया है। एक ने लिखा कि ये तरीका तो जबरदस्त है लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि क्या ये काम कर रहा है या नहीं। एक ने लिखा कि ओला में इतनी खराबी नहीं है, बस इतनी सी बात है कि कुछ लोग उसे सही से उपयोग में नहीं लेते। मैं एक साल से चला रहा हूं कोई दिक्कत ही नहीं आई।
यह भी पढ़ें : ‘भगवान’ के सामने इंसान की मौत का वीडियो वायरल, देखते-देखते चली गई शख्स की जान
एक ने लिखा कि अगर किसी ओला स्कूटर में कोई दिक्कत है तो उसका समाधान किया जाना चाहिए। इस तरह ग्राहक से मुंह फेर लेने पर यही होता है। एक अन्य ने लिखा कि इस ओला सेंटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएं, देखिए कैसे नहीं सुनेगा ये। एक ने लिखा कि भाई, जो भी वो, इस तरह आपने कई लोगों को आगाह कर दिया कि ओला से सावधान रहें।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines