Baba Viral Video : राजस्थान के एक बाबा का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई है। बाबा बालकनाथ नाम के बाबा का रंगीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया है। वीडियो में बाबा एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। महिला ने बाबा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है।
वीडियो में बाबा भगवा चोला पहनकर एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। देखने पर ऐसा लग रहा है कि वीडियो को गाड़ी में शूट किया गया है। बाबा की बगल वाली सीट पर एक महिला बैठी हुई है, जिसके साथ बाबा छेड़खानी कर रहे हैं। महिला ने बाबा पर बेहद संगीन आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।
कौन है ये बाबा बालकनाथ ?
राजस्थान तक की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा बालकनाथ सीकर के लक्ष्मणगढ़ के क्षेत्रपाल मंदिर से जुड़ा हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाबा खुद को तंत्र, मंत्र का जानकार बताता है और लोगों के कष्ट दूर करने का दावा करता है। इसी चक्कर में महिला भी उसके चंगुल में फंसी थी।
यह भी पढ़ें : शख्स को मौत के मुंह से खींच लाया सब इंस्पेक्टर, भाजपा विधायक ने जमकर की तारीफ; देखें वीडियो
क्या है आरोप?
महिला का आरोप है कि वह एक दिन मंदिर गई तो बाबा के ड्राइवर ने उसे प्रसाद दिया। प्रसाद देकर ड्राइवर ने कहा कि इससे तुम्हारा कल्याण हो जाएगा। इस दिन महिला और बाबा के बीच मुलाकात हुई थी। इसके कुछ दिन बाद महिला दोबारा इस मंदिर में गई तो बाबा ने अपनी गाड़ी से महिला को घर तक छोड़ने की बात कही। महिला ने इनकार नहीं किया। आरोप है कि रास्ते में बाबा ने पेड़ा खाने के लिए दिया था, इसके बाद वह बेहोश हो गई थी।
आरोप है कि बाबा और उनके ड्राइवर ने मिलकर लड़की के साथ गलत हरकत की और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि बाबा ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक दिन लड़की ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवा दी। बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : तलाक को लेकर हुए ट्रोल तो भड़के गौरव तनेजा, रितु के साथ फोटो शेयर कर लगाई फटकार
क्या बोली पुलिस?
वहीं पुलिस का कहना है कि एक महिला ने बाबा के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। बाबा के साथ एक दो और भी आरोपी हैं। जांच चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार बाबा का नाम बालकनाथ है। वहीं बाबा ने कहा कि ये उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
20 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines