हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chandrayaan-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग पर इन मांओं को मिली गुड न्यूज, बच्चों के नाम जानकर आप भी कहेंगे वाह

विज्ञापन
Chandrayaan-3

Odisha Babies Named Chandrayaan: चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग बुधवार को ओडिशा के चार परिवारों के लिए खास बन गई। केंद्रपाड़ा जिले में जन्मे चार बच्चों का नाम चंद्रयान रखा गया है। इनमें तीन लड़के और एक लड़की है। एक पिता ने कहा कि यह क्षण उसके लिए दोहरी खुशी का है। एक तरफ भारत ने चंद्रमा पर कदम रखा। वहीं, मेरे परिवार में नया मेहमान आया है। हमने उसका नाम चंद्रयान रखने का निर्णय लिया है।

नाम रखने की ये है परंपरा

दरअसल, भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम 6:04 बजे चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई। जब देश इस सफलता की खुशियां मना रहा था, उसी वक्त ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल में चार महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया। उन बच्चों में से एक बच्चे के पिता प्रवत मलिक ने कहा कि स्थानीय परंपरा है कि हम बच्चे का नाम उसके जन्म के 21वें दिन पूजा-पाठ के बाद रखते हैं। हमने अपने बेटे का नाम पहले से तय कर लिया है। उसका नाम चंद्रयान रखेंगे। प्रवत अरिपदा गांव के रहने वाले हैं।

मां बोली- चंद्रयान एक स्टाइलिश नाम

प्रवत मलिक की पत्नी रानू ने कहा कि उनके मन में नवजात बेटे का नाम चंद्र या लूना रखने का विचार आया है। दोनों नामों का मतलब चंद्रमा ही है। लेकिन चंद्रयान एक स्टाइलिश नाम है। हम 21वें दिन जब पूजा-पाठ होगा, उसी दिन फैसला कर लेंगे। मुस्कराते हुए रानू ने कहा कि बच्चे का नाम चंद्रमा पर ही रखेंगे।

विज्ञापन

रानू की तरह तलचुआ गांव की रहने वाली दुर्गा मंडल, नीलकंठपुर की रहने वाली जोशन्यारानी बाल और अंगुलेई गांव की बेबिना सेठी ने भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के वक्त बच्चों को जन्म दिया। दुर्गा ने बेटी को जन्म दिया है।

भारत का उपलब्धि का जश्न मनाना चाहते हैं पैरेंट्स

बच्चों के नाम चंद्रयान रखने को लेकर अस्पताल के कर्मचारी भी खुश हैं। अस्पताल की हेड नर्स अंजना साहू ने कहा कि सभी नई माताएं अपने बच्चों का नाम चंद्रयान रखना चाहती हैं। जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर पीके प्रहराज ने कहा कि मां-बाप खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं, क्योंकि उनके बच्चों का जन्म ऐसे ऐतिहासिक क्षण में हुआ है। वे बच्चों का नाम चंद्रयान के नाम पर रखकर चंद्रमा मिशन में भारत की उपलब्धि का जश्न मनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 की लैंडिंग के बाद साढ़े तीन घंटे ISRO के कमांड सेंटर में बैठे रहे K Sivan, जानें क्यों?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola