Octopus video destroys car: आपने हॉलीवुड की क्रिएचर्स बेस्ड कई मूवी देखी होंगी, जिसमें डायनासोर जैसे खतरनाक जानवरों को तबाही मचाते दिखाया जाता है। हालांकि, कल्पना करें कि आपको कुछ ऐसा ही नजारा सच में देखने को मिल जाए तो आप कैसा महसूस करेंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है, जिसमें एक ऑक्टोपस कार के ऊपर चढ़कर उसे तहत-नहस कर देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक्स पर शेयर किया गया यह वीडियो यूजर्स के बीच डर पैदा कर रहा है। ये वीडियो एक पार्किंग प्लेस के अंदर का है, दावा किया जा रहा है कि यह कतर का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़े से आकार का ऑक्टोपस पार्किंग में खड़ी कार के ऊपर चढ़ जाता है। इसके बाद ऑक्टोपस कुछ ही सेकंड में कार की विंडशील्ड, बोनट और छत को कुचल देता है। इससे जान सकते हैं कि ऑक्टोपस अपने हाथों के जाल से कितना नुकसान कर सकता है।
सीजीआई कलाकार ने बनाया है इस वीडियो को
बता दें कि यह वीडियो महज 17 सेकेंड का है, लेकिन किसी की भी रूह कंपा देने के लिए काफी है। अधिकांश लोग पानी में ऑक्टोपस से डरते हैं, शहरी क्षेत्र में ऑक्टोपस को देखना तो दूर की बात है। हालांकि कहा जा रहा है कि यह वीडियो एक सीजीआई कलाकार का बेहद अच्छी तरह से तैयार किया गया काम है। ऑक्टोपस पानी के बिना 30 मिनट से अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकते हैं और इसलिए कई यूजर्स ने कहा कि ऑक्टोपस पार्किंग में नहीं जा सकता है।
कैसे बनया गया इस वीडियो को
एलेक्स नाम के एक सीजीआई कलाकार ने स्पष्ट किया कि उसने सीजीआई टूल का उपयोग करके डिजिटल रूप से वीडियो बनाया था। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उसने इसे कैसे बनाया, इसके बारे में विस्तार से बताया। उसने बताया कि एक मूविंग लुक बनाने के लिए, एलेक्स ने टेंटेकल्स को एडिट करने और प्रॉक्सी सॉफ्ट बॉडी ऑटोमोबाइल को कुचलने के लिए टेट फाइबर प्रतिबंधों का उपयोग किया।
ये भी पढ़िए: Viral Video: बाल-बाल बची महिला की जान, टाइगर ने अचानक दबोच लिए जबड़े में हाथ और पैर
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines