Mumbai Local Train Dance : मुंबई लोकल ट्रेन में डांस करती एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की अश्लील डांस करती दिखाई दे रही है। लड़की मुंबई लोकल ट्रेन के स्टेशन, ट्रेन में और यात्रियों के बीच तरह-तरह के गाने पर अश्लील डांस करती देखी जा सकती है। यह वही लड़की है, जिसने दिल्ली मेट्रो में अश्लील डांस किया था और इसका डांस देखकर लोग भड़क गए थे। हालांकि मुंबई लोकल ट्रेन में डांस करने के बाद लड़की बुरी तरह फंसती दिखाई दे रही है।
लोकल ट्रेन में अश्लील डांस करती लड़की का वीडियो वायरल
मनीषा नाम की इस डांसर ने कुछ दिन पहले मरीन ड्राइव पर डांस किया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इस तरह के डांस पर रोक लगाने की मांग की लेकिन अब यह लड़की ना सिर्फ मुंबई के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच नाचती दिखाई दी बल्कि ट्रेन के अंदर यात्रियों के बीच भी डांस कर रील बनाती दिखाई दी। एक वीडियो में वह महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में नाचती दिखी तो वहीं दूसरे में अन्य यात्रियों के बीच चलती ट्रेन में डांस का वीडियो रिकॉर्ड करती दिखी।
मुंबई में डांस करना अब इस लड़की को भारी पड़ सकता है। लड़की के अश्लील डांस का वीडियो शेयर कर कार्रवाई की मांग की गई है। वीडियो शेयर कर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यात्री कभी भी मुंबई के अंदर शांति से यात्रा नहीं कर सकते? स्थानीय लोग, फेरीवाले, भिखारी और अब रील बनाने वाले, क्या इन पर कोई कार्रवाई होगी और रोक लगेगी क्या? इस पर मुंबई के रेल अधिकारी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
मुंबई सेन्ट्रल रेलवे के DRM ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए RPF से कार्रवाई करने के लिए कहा है। वहीं RPF का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारी को कहा गया है। इससे पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लड़की समुद्र के किनारे मरीन ड्राइव अश्लील डांस करती दिखाई दी।
यह भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर ऐसे रील बनाने की कोशिश मत करना, नतीजा नुकसानदायक होगा!
बता दें कि मुंबई RPF ने इससे पहले स्टेशन पर रील बनाने वाली लड़की पर कार्रवाई की थी और उसे माफ़ी मंगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करवाया था। अब देखना है कि मनीषा नाम की इस लड़की पर क्या कार्रवाई होती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines