Sambhal Ramleela Video Viral : रामलीला के दौरान भगवान राम के जीवन के बारे में बताया जाता है। उनके चरित्र को दर्शाया जाता है। हालांकि आज कल रामलीलाओं में जमकर अश्लीलता परोसी जा रही है। इसके कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। ताजा मामला संभल से सामने आया है। यहां बार बालाओं के डांस को देखकर रावण भी गदगद हो गया और मूंछों को ताव देता दिखाई दिया। हालांकि पुलिस ‘लंका’ में दाखिल हो सकती है।
बताया जा रहा है कि मामला बहजोई में पुराना बाजार की रामलीला का है। इस रामलीला में बार बालाओं को बुलाया गया था, जो रावण के सामने ठुमके लगाती दिखाई दीं। बार बालाओं के डांस को देखकर रावण भी अपनी मूंछों पर ताव फेरने लगा। मंच पर ऊंची पर कुर्सी पर बैठे रावण का वीडियो वायरल है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रावण मंच पर ऊंची कुर्सी पर बैठा हुआ है और इस दौरान वह अपनी मूंछों को ताव दे रहा है। बार बालाओं के डांस को देखने में लोग मस्त है। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस अब इस मामले की जांच करने जा रही है।
वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा है कि इस मामले की जांच और कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। वहीं लोगों का कहना है रामलीला में फूहड़ डांस की क्या जरूरत है? हालांकि ये पहला मामला नहीं जब अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं और पुलिस कार्रवाई की बात भी कह चुकी है।
यह भी पढ़ें : भारत के साथ ये 7 देश भी धूमधाम से मनाते दशहरा, हर दिल में बसते हैं राम
इससे पहले पीलीभीत में भी रामलीला मेला की आड़ में मंच पर बार बालाओं का अश्लील नृत्य कराया जा रहा था। बड़ी संख्या में लोग डांस देख रहे थे और अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर शेयर कर दिया था, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आयोजकों को फटकारते हुए अश्लील डांस को रुकवा दिया था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines