Big Nude Boat Cruise : दुनिया भर में तरह-तरह के आयोजन किए जाते हैं, कुछ अजीब होते हैं तो कुछ विवादित होते हैं। जापान में नेकेड फेस्टिवल मनाया जाता है। इसके साथ ही दुनिया में एक समुदाय ऐसा भी है जो प्राइवेट जगहों पर बिना कपड़ों के रहना पंसद करता है। ऐसे ही लोगों के लिए एक क्रूज यात्रा शुरू हो रही है।
11 दिनों की होगी न्यूड क्रूज यात्रा
अगले साल, फरवरी 2025 में यह यात्रा शुरू होगी। न्यूडिस्ट, नॉर्वेजियन क्रूज लाइन के साथ मिलकर मियामी से कैरेबियन तक की क्रूज यात्रा के प्लान पर काम कर रहे हैं। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। 11 दिनों की ये यात्रा 295-मीटर लंबी नॉर्वेजियन पर्ल से होने वाली है।
दावा किया गया है कि ये ऐसा अनुभव होने वाला है, जो जिदंगी में सबसे अलग होगा। इस यात्रा की खासियत ये है कि क्रूज ऐसे लोगों के लिए बुक किया जा रहा है, जो समूह में बिना कपड़ों या बेहद कम कपड़ो के रहना पसंद करते हैं। इस शिप की यात्रा करने के लिए कपल की बुकिंग लगभग $2,000 से शुरू होगी और सुविधाओं के अनुसार इसकी कीमत $33,155 पहुंच जाती है।
इस क्रूज पर एक रेस्तरां भी है, जहां खुले में बिना कपड़ों के खाना खा सकते हैं। हालाँकि इस क्रूज पर यात्रा करने वालों के लिए कुछ नियम भी हैं। खाना खाते समय, स्टेटरूम, पूल डेक और बुफे क्षेत्र में जाते समय एक तौलिया या छोटा कपड़ा पहनना जरूरी है। इतना ही नहीं, किसी दूसरे जहाज के सामने या बंदरगाह पर बिना कपड़े के नहीं दिखना है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस उम्मीदवार ने महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल हो रहा है वीडियो
इस क्रूज पर जाने वाले यात्रियों को बताया गया है कि वह इस दौरान किसी को गलत तरीके से नहीं छू सकते और ना ही प्यार कर सकते हैं। इतना ही नहीं किसी अन्य यात्री की फोटो और वीडियो बिना उनकी परमिशन के क्लिक करने पर पूर्णतः मनाही है। बताया गया कि “11 दिवसीय एडवेंचर बैक टू बेयर-एडाइज़” 3 फरवरी को मियामी से शुरू होगा और 14 जनवरी को खत्म होगी।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines