26 hours day : दिन में 24 घंटे होते हैं और घड़ी में 12 तक के नंबर लेकिन एक देश ऐसा भी हैं जो 26 घंटे का दिन करने का प्लान कर रहा है। वहीं घड़ी में 12 की जगह 13 अंक लिखे जाएंगे। कौन है ये देश और ऐसा करने के पीछे का कारण क्या है? आइए जानते हैं ।
26 घंटे का दिन!
मामला नार्वे से जुड़ा हुआ है। यहां के आर्कटिक क्षेत्र में 26 घंटे का दिन और घड़ियों में 13 बजाने की योजना चल रही है। बताया जा रहा है कि इसके जरिए यहां के लोगों के जीवन में और अधिक खुशहाली लाने की योजना है। हालांकि उनकी इस योजना के सफल होने की उम्मीद बेहद कम है।
आर्कटिक सर्कल के शहर वाडसो के मेयर वेन्चे पेडर्सन ने यूरोपीय आयोग को एक पत्र लिखा है और इस प्रस्ताव को पास करने की मांग की है। मेयर उम्मीद जता रहे हैं कि उन्हें यूरोपीय संघ निकाय की तरफ से नई घड़ी लागू करने की अनुमति मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें : महिलाओं के टॉयलेट में घुस गए बीजेपी प्रत्याशी, पूछा गया सवाल तो जोड़ने लगे हाथ
मेयर पेडरसन ने कहा कि यह सब नॉर्वेजियन की जीवन शैली का जश्न मनाने और खुश होने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाडसो शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में निवासियों को लाना मुश्किल हो गया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस नई घड़ी योजना से लोगों को आकर्षित कर सकें।
यह भी पढ़ें : कंडोम, तंबाकू और पत्थर के बाद अब समोसे में मिलीं मरी हुई चींटियां, वीडियो वायरल
पेडरसन ने कहा कि हमारे यहां रहने के लिए सबसे अच्छा क्या है? ये समय ही होगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार कर किया कि शायद ही उनकी इस योजना को लागू करने की अनुमति मिल सके। पेडरसन ने अपनी इस योजना का नाम ‘मोरटाइम’ प्रोजेक्ट रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सबसे अमीर क्षेत्रों में से एक है, जहां के लोग खुश रहने के लिए अधिक समय देते हैं। अगर टाइम बढ़ा दिया जाता है तो लोग मछली पकड़ने, शिकार करने या नई भाषाएं सीखने में खर्च कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines