नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में गालीबाज श्रीकांत त्यागी के बाद अब एक महिला का गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। महिला एक गार्ड को गालियां दे रही है और उसे पीट भी रही है। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। महिला को कथित तौर पर नशे में बताया जा रहा है। पुलिस महिला का मेडिकल करा रही है।
जेपी सोसायटी का बताया जा रहा है वीडियो
वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर-126 स्थित जेपी सोसायटी का बताया जा रहा है। आरोप है कि सोसायटी का गेट खोलने में देरी होने पर एक महिला सोसायटी के गार्ड पर भड़क गई। गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। तभी मौके पर अन्य गार्ड भी इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते महिला का गुस्सा बढ़ता गया। अन्य गार्डों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन महिला शांत नहीं हुई। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने फोन से महिला द्वारा की जा रही अभद्रता का वीडियो बना लिया।
गार्ड की कॉलर पकड़ कर खींचा
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने दो बार गार्ड की कॉलर पकड़ कर उसे खींचा। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। वीडियो में गार्ड द्वारा महिला को नशे में होने की बात कही जा रही है। वहीं पुलिस ने भी महिला का मेडिकल कराया है। महिला गार्ड को कह रही है कि ‘महिलाओं का सम्मान करना सीखो’।
श्रीकांत त्यागी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ
आपको बता दें कि यह घटना कोई नई नहीं है। नोएडा के सेक्टर-93 की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी श्रीकांत त्यागी को मेरठ से कई दिनों बाद गिरफ्तार किया था। नोएडा पुलिस ने उसके खिलाफ इनाम भी घोषित किया था।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
3 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines