Noida Ice Cream Blinkit Centipede : हाल ही मुंबई में आइसक्रीम में कटी हुई उंगली मिली, जिसे देखकर आइसक्रीम ऑर्डर करने वाली महिला चीखने-चिल्लाने लगी। मामला मुंबई के मलाड इलाके का था। इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई और आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने आइसक्रीम ऑर्डर किया तो उसमें कनखजूरा पाया गया।
आइसक्रीम में निकला कनखजूरा
नोएडा में रहने वाली महिला ने दावा किया कि उसने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी लेकिन जैसे ही उसने अमूल वेनिला आइसक्रीम के टब को खोला तो उसमें एक कीड़ा मिला। यह एक कनखजूरा था। दीपा नाम की महिला नोएडा सेक्टर-12 में रहती है। उसने शनिवार को ब्लिंकिट के जरिए अमूल वेनिला आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था।
महिला को जब आइसक्रीम का डिब्बा मिला और उसे खोला तो वह हैरान रह गई। आइसक्रीम के डिब्बे के अंदर एक मरा हुआ कनखजूरा पड़ा हुआ था। महिला की तरफ से फोटो वीडियो बनाये गए और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया । इसके बाद ब्लिंकिट की टीम ने रिफंड करने के बाद जांच करने की बात कही लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।
मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने महिला से सम्पर्क किया और उससे बातचीत की।
दीपा से पूछताछ करने के बाद खाद्य विभाग की टीम सेक्टर-22 स्थित ब्लिंकिट स्टोर पहुंची, जहां से सेंटीपीड वाला आइसक्रीम टब भेजा गया था। खबरों की मानें तो खाद्य विभाग की टीम ने कई अनियमितताएं मिली है। स्टोर में काफी धूल थी। वहीं आइसक्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी बुजुर्ग की करतूत, पोती की उम्र की बच्ची से करने चला था शादी, पुलिस ने रोकी
बता दें कि ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने शिकायत की कि उसने बुधवार को ऑनलाइन डिलीवरी ऐप से आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम आई और उन्होंने उसे खाना शुरू किया, आधी से ज्यादा आइसक्रीम खाने के बाद मुंह में कुछ अजीब सा महसूस गया। देखा तो यह करीब 2 सेंटीमीटर लंबी इंसान की उंगली थी। इसके बाद आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines