कार से खींचा फिर लातों से पीटा, एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Amity University Fight Viral Video : नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में हुई मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लोग मिलकर एक शख्स को पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर यह यूनिवर्सिटी विवादों में आ गई है।

Amity-University-Viral-Video

Amity University Fight Viral Video : उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी अक्सर छात्रों के बीच मारपीट को लेकर विवादों में रहती है। यहां के छात्रों में मारपीट और गुटबाजी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक बार फिर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग मिलकर एक शख्स को बीच सड़क पर पीटते दिखाई दे रहे हैं।

एमिटी यूनिवर्सिटी का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि मारपीट एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र के साथ हुई है। पहले कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो वायरल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग कार में सवार एक युवक को खींचकर बाहर निकाल रहे हैं और फिर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

पहले तीन से चार लड़कों ने कार में बैठे शख्स से बातचीत की, फिर उसे खींचकर बाहर निकाला और लात-घूंसे से सड़क पर ही पिटाई की। जब पिटाई कर लड़के भाग गए तो कार में से एक लड़की बाहर निकली और लड़के का जूता उठाकर कार में रखती दिखाई दी। वीडियो में कार का नंबर प्लेट दिखाई दे रहा है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा 126 थाना के पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस घटना स्थल पर गई थी लेकिन लड़के के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस का यह भी कहना है कि गाड़ी के नंबर प्लेट से फोन नंबर निकालकर कॉल करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

वहीं एमिटी यूनिवर्सिटी के पास एक बार फिर हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पहले तो मुझे लगा कि ये लोग रील बना रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि गाड़ी में लड़की बैठी थी लेकिन वह बाहर नहीं निकली। ऐसे क्यों किया उसने? जब लड़के को पीटकर चले गए तो वो बाहर निकली और जूता उठाने लगी। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लगता है कि ये मामला लड़की से जुड़ा हुआ है।

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है, एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच मारपीट हुई है। इस यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच मारपीट की घटना बेहद आम हो चुकी है। 10 फरवरी को छात्रों के बीच मारपीट हुई थी, तब पुलिस ने कार्रवाई भी की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ