Nita Ambani on Ratan Tata : भारत के बिजनेस टायकून रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर को मुंबई के एक अस्पताल में हो गया था। उनके निधन के बाद देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। हर कोई उनके साथ बिताये वक्त, बातचीत, व्यवहार को लोगों के साथ साझा कर रहा था। अब रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर व चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रतन टाटा को याद करते हुए ऐसी बात कही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित दिवाली डिनर के दौरान नीता अंबानी ने हजारों कर्मचारियों की मौजूदगी में रतन टाटा को ‘भारत का महान सपूत’ बताया। इस दौरान मुकेश अंबानी समेत सभी कर्मचारियों ने एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि रतन टाटा ना सिर्फ उनके पारिवारिक मित्र थे बल्कि आकाश के गुरु भी थे।
नीता अंबानी ने कहा कि 4 दिन पहले हमने भारत के एक महान पुत्र को खो दिया। रतन टाटा के निधन ने हम सबको भारी दुख से भर दिया। वह मेरे ससुर, मुकेश और हमारे परिवार के प्रिय मित्र थे। वह आकाश के मेंटर भी थे। वह एक दूरदर्शिता वाले उद्योगपति और परोपकारी थे जिन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए काम किया।
यहां देखें वीडियो
क्या बोले मुकेश अंबानी?
रतन टाटा के निधन पर मुकेश अंबानी ने एक बयान जारी कर कहा था कि रतन टाटा के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत दुख हुआ है क्योंकि मैंने एक प्रिय मित्र खो दिया है। उनके साथ मेरी हर मुलाकात ने मुझे प्रेरित और ऊर्जावान बनाया। उन्होंने यह भी कहा था कि रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए, बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है।
यह भी पढ़ें : सुरक्षा के लिए कार के आगे लगी SPG की गाड़ी तो हो गए बेचैन, रतन टाटा ने हटवाकर ही लिया दम
टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन
रतन टाटा ‘टाटा ग्रुप’ के चेयरमैन थे, उनके निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल ये था कि आखिर उनकी जगह लेगा कौन? रतन टाटा के निधन के बाद 11 अक्टूबर 2024 को टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन का चुनाव किया गया। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा (Noel Tata) को नया चेयरमैन बनाया गया है। रतन टाटा का 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
11 mins agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
4 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines