Russian Couple Highvoltage Drama: प्यार में लोग किसी भी हद तक गुजर जाने का दावा करते हैं, लेकिन एक रूसी जोड़े ने इस दावे को सच करने के लिए न्यूयॉर्क की सबसे मशहूर गगनचुंबी इमारतों में से एक 'एम्पायर स्टेट बिल्डिंग' को ही चुन लिया। न्यूयॉर्क शहर में बुधवार को एक रूसी कपल ने जमीन से करीब 1454 फीट की ऊंचाई पर जाकर जो हाई वोल्टेज ड्रामा किया, उसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हैरतअंगेज स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल

सोशल मीडिया पर इस हैरतअंगेज स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 32 साल के इवान बीरकुस ने इतनी भयावह ऊंचाई पर घुटने के बल बैठकर अपनी 33 वर्षीय प्रेमिका एंजेला निकोलाउ को अंगूठी पहनाई और प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को किस किया। अपनी जान जोखिम में डालकर यह कपल करीब 10 मिनट तक इस इमारत की सुई जैसी नुकीली चोटी पर बना रहा। इतना ही नहीं, इस जोड़े ने वहां एक बड़ा बैनर भी लहराया। इस बैनर पर शांति और प्रेम का संदेश देते हुए लिखा था— "जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर हावी हो जाती है, तो दुनिया में शांति आती है।"

---विज्ञापन---

जमीन पर आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

काले रंग के स्ट्रीटवियर पहने इस कपल का यह रोमांचक स्टंट जैसे ही खत्म हुआ और वे नीचे उतरे, न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD) ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, इस जोड़े पर सेंधमारी, लापरवाही से दूसरों की जान जोखिम में डालना, आपराधिक शरारत और बिना अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने इसका बॉडीकैम फुटेज भी जारी किया है, जिसमें पुलिस अधिकारी इस कपल को गिरफ्तार करते दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री से प्रेरित था स्टंट

गिरफ्तार हुए पर्वतारोही एंजेला निकोलाउ और वान्या बीरकस हैं, जिन्हें उनकी खतरनाक रूफटॉपिंग और नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'Skywalkers: A Love Story' के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के प्रवक्ता ने साफ किया कि इस स्टंट से नीचे मौजूद पर्यटकों या किरायेदारों को कोई खतरा नहीं था, लेकिन इस जोड़े ने अपनी जान पूरी तरह दांव पर लगा दी थी। यदि आपने साल 2024 की मशहूर नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री "Skywalkers: A Love Story" देखी है, तो यह कहानी उसी का अगला खौफनाक और वास्तविक अध्याय है। एंजेला निकोलाउ खुद को सोशल मीडिया पर एक 'नियो-आर्टिस्ट' कहती हैं जो डर और स्वतंत्रता की सीमाओं को चुनौती देती हैं। यह कपल इससे पहले कुआलालंपुर की 'मर्डेका 118' और सैन फ्रांसिस्को के बे ब्रिज पर भी ऐसे ही बिना सेफ्टी गियर वाले जानलेवा स्टंट कर चुका है।

---विज्ञापन---

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर सुरक्षा में चूक

---विज्ञापन---

इस घटना ने न्यूयार्क पुलिस और फेडरल सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। दोपहर के समय जब सैकड़ों पर्यटक ऑब्जर्वेशन डेक पर मौजूद थे, तभी यह कपल काले कपड़ों और चेहरों को मास्क से ढककर सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए ट्रांसमिशन टावर के नुकीले एंटीना के शीर्ष पर जा पहुंचा।

---विज्ञापन---