हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हत्या का नया तरीका, महिला के जहरीले Kiss ने ली बॉयफ्रैंड की जान

विज्ञापन

नई दिल्ली: हत्या के लिए एक महिला ने एक ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। मामला मामला अमेरिका की टेनसी जेल का है। यहां एक महिला जेल में कैदी से मिलने पहुंची थी। मुलाकात के दौरान महिला ने जैसे ही अपने बॉयफ्रैंड और कैदी को किस किया, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। महिला पर कैदी की हत्या का आरोप लगा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

किस करने के कुछ देर बाद हो गई मौत
दरअसल, टेनसी की जेल में जोशुआ ब्राउन सजा काट रहा था। ब्राउन को ड्रग्स से जुड़े मामले में दोषी पाए जाने के बाद 11 साल की सजा सुनाई गई थी। उसकी सजा 2029 में खत्म होनी थी। हाल ही उसकी प्रेमिका रेचल डोलार्ड मिलने पहुंची थी। इस दौरान रेचल ने मुंह में मेथैंफेटामीन ड्रग्स भर रखा था। रेचल ने जोशुआ को किस करने पास बुलाया और अपने मुंह में भरा ड्रग ब्राउन के मुंह में डाल दिया। इसके बाद ब्राउन ने पूरा ड्रग एकसाथ निगल लिया। कहा जा रहा है कि ड्रग का वजन करीब 14 ग्राम था। इस ड्रग्स के ओवर डोज से ब्राउन की मौत हो गई।

रेचल डोलार्ड हिरासत में
ब्राउन की मौत के बाद हलचल मच गई। इसके बाद टेनसी डिपॉर्टमेंट ऑफ करेक्शन (TDOC) के एजेंट्स ने रेचल डोलार्ड को हिरासत में ले लिया। TDOC ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि रेचल पर टर्नी सेंटर इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में ड्रग्स की तस्करी और हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

रेचल को हिकमैन काउंटी जेल में रखा गया है। अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी फरवरी में मुलाकात के बहाने रेचल ने ब्राउन को ड्रग्स दिए थे। पूछताछ में रेचल ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने बयान जारी कर कहा- जेल में कानून व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। कैदियों से मिलने और उनके पास कोई भी बाहरी सामान लाने पर सख्त तरीके से जांच-पड़ताल होगी ताकि ऐसा दोबारा न हो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola