Trending Scam Method : शादी का सीजन शुरू हो चुका है। अब स्कैमर्स शादी का बहाना बनाकर ठगी करने के प्रयास में हैं। अगर आपने कोई गलती तो आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। शादी का इनविटेशन मैसेज भेजकर ठग आपके फोन में सेंध लगा सकते हैं। इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। शादी का मौसम है और इस मौसम में स्कैम का यह तरीका ट्रेंड में है।
ऑनलाइन शादी का निमंत्रण भेजना अब एक चलन बन गया है। इसी का फायदा अब साइबर अपराधी उठा रहे हैं और व्हाट्सएप के जरिए आपके फोन में शादी का निमंत्रण भेजकर आपको कुछ डाउनलोड करने के लिए कहेंगे। अगर आपने ऐसा कर लिया तो समझो कि आप उनकी जाल में फंस चुके हैं। आप साइबर अपराधियों द्वारा ठगे जा सकते हैं।
दरअसल अब अपराधी शादी का निमंत्रण भेजने के साथ ही एक APK भी भेज रहे हैं। निमंत्रण के साथ APK के आने पर लोग उसे बेझिझक डाउनलोड कर लेते हैं। इसका फायदा साइबर अपराधी उठाते हैं। न्यूज18 के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने हाल ही में लोगों को APK फाइल अटैचमेंट के रूप में फर्जी शादी के निमंत्रण को लेकर चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें : सावधान! मैकडोनाल्ड में खाकर बीमार पड़े 100 से अधिक लोग, फैल गई ये बीमारी
बताया गया कि अगर इन APK को एक बार डाउनलोड कर लिया जाए तो फोन का डेटा साइबर अपराधियों तक आसानी से पहुंच जाता है। इसके बाद हैकर्स आपके फोन से नंबर निकालकर झूठे बहाने बनाकर पैसे मांगने वाले संदेश भेजते हैं। इतना ही नहीं, आपके फोन का गलत इस्तेमाल कर अकाउंट भी खाली कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ना शादी हुई ना मिली दुल्हन, दूल्हे की उम्मीदों पर फिरा पानी!
पुलिस का कहना है कि अगर आपको किसी अनजान नंबर से शादी का निमंत्रण या कोई फाइल मिलती है तो उस पर क्लिक न करें। उसे खोलने से पहले आपको यह जांच लेना चाहिए कि क्या आप फाइल के चक्कर में कोई Apk तो डाउनलोड नहीं कर रहे हैं।
क्या हैं बचाव के तरीके
- अनजान नंबर से आए मैसेज को अवॉयड करें
- अनजान नंबर से आए फाइल को डाउनलोड न करें
- बिना चेक किए वीडियो या खोलने की कोशिश ना करें
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines