New speaker of Delhi Assembly Vijendra Gupta : दिल्ली में भाजपा की सरकार बन चुकी है। विधानसभा जहां 2015 में 3 और 2020 में 8 भाजपा विधायक थे, वहीं अब पार्टी पूर्ण बहुमत में है। वहीं जो आम आदमी पार्टी तीन बार सरकार बनाई, पहले चुनाव के बाद ही सत्ता में पहुंची, वो पहली बार विपक्ष की भूमिका में दिखाई देगी। दिल्ली विधानसभा का स्पीकर भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को बनाया जा रहा है। विजेंद्र गुप्ता को जबसे स्पीकर बनाए जाने की बात हुई है, तब उसे उनकी एक फोटो खूब वायरल हो रही है। कहा जा रही है कि यही फोटो आम आदमी पार्टी के विधायकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।
क्यों वायरल हुई थी फोटो?
वायरल फोटो में विजेंद्र गुप्ता को मार्शल उठाकर दिल्ली विधानसभा से बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फोटो दस साल पुरानी 30 नवंबर 2015 की है, तब विधानसभा में भाजपा के महज तीन विधायक थे। तत्कालीन आप विधायक अलका लांबा के खिलाफ ओपी शर्मा द्वारा कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर भारी रोष मच गया था, तब विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया था।
तब विधानसभा के अंदर संग्राम मच गया था। किसी भी हाल में विजेंद्र गुप्ता सदन से बाहर नहीं जाना चाहते थे। मार्शलों को बुलाया गया और फिर मार्शलों ने उन्हें उठाकर विधानसभा से बाहर कर दिया। आखिरी मौके तक विजेंद्र गुप्ता बाउंसरों से भी सदन में बने रहने के लिए लड़ते रहे। वायरल हो रही फोटो इसी दौरान की है।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी कार्रवाई
दरअसल तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने विजेन्द्र गुप्ता को शाम 4 बजे तक सदन से बाहर जाने को कहा। जब उन्होंने हटने से इनकार कर दिया, तो मार्शलों को बुलाया गया और उन्हें कैसे सदन से बाहर निकाला गया था वह वीडियो में देखा जा सकता है। विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि AAP के विधायकों ने तीन भाजपा विधायकों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन पर हमला किया। उनका कहना है कि इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : Greater Noida News: लिफ्ट में कुत्ता लेकर घुसी महिला की एक हरकत पर बवाल, वीडियो वायरल
अब उसी विधानसभा में स्पीकर बनकर विजेंद्र गुप्ता वापस लौट रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुझे दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की जिम्मेदारी देने के लिए मैं पार्टी का आभारी हूं। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी करूंगा। मुझे उम्मीद है कि सदन में हमारे बीच स्वस्थ चर्चा होगी।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
8 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
16 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
18 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines