Vijay Mallya Viral Photo : भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के बेटे की इस साल जून में शादी हुई ,शादी की चर्चाएं भारत में भी हुईं लेकिन कोई भी फोटो सामने नहीं आई थी, जिसमें विजय माल्या दिखा दिया हो। विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की शादी जब पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से हुई तो भारत का भगोड़ा विजय माल्या भी दिखाई दिया।
शादी के फोटोग्राफर के इंस्टाग्राम अकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर किया गया है। सिद्धार्थ माल्या की 23 जून को ब्रिटेन में अपने पिता की विशाल हर्टफोर्डशायर एस्टेट में प्रेमिका जैस्मीन सैंटियागो से भव्य शादी हुई। ईसाई परंपरा के बाद विजय माल्या की 14 मिलियन डॉलर की हवेली लेडीवॉक एस्टेट पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ।
विजय माल्या की नई फोटो वायरल
इसी शादी में शामिल विजय माल्या की फोटो सामने आई है। तस्वीर में विजय माल्या अपनी पहली पत्नी समीरा तैयबजी, बेटे सिद्धार्थ माल्या और बहू जैस्मीन के साथ दिख रहा है। सिद्धार्थ माल्या विजय माल्या और उनकी पहली पत्नी समीरा तैयबजी के बेटे हैं। अब बेटे की शादी में शामिल माल्या की फोटो वायरल हो रही है।
भव्य लेडीवॉक एस्टेट में हुई थी शादी
बता दें कि इंग्लैंड में स्थित हर्टफोर्डशायर के टेविन नामक गांव में स्थित लेडीवॉक एस्टेट 30 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इसी विशाल लेडीवॉक में एस्टेट सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन की भव्य शादी हुई, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल मेहमानों के अलावा करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें : इतना खतरनाक एक्सीडेंट, कांप जाए कलेजा; नाबालिग बच्चों ने दौड़ाई कार, कइयों को ठोका
आपको बता दें कि किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमोटर विजय माल्या पर 2012 में उनकी एयरलाइन के कर्ज में डूबने के बाद 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज ना चुकाने का आरोप है। माल्या को सरकार ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। साल 2016 में विजय माल्या देश छोड़कर फरार हो गया और तब से ही वह UK में रह रहा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines