Nepal Plane Crash का भयावह वीडियो आया सामने, किसी के बचने की उम्मीदें बेहद कम

Nepal Plane Crash Viral Video : नेपाल में हुए विमान हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विमान में 19 लोग सवार थे! घटना एयरपोर्ट के पास में ही हुई है।

Plane Accident Video

Nepal Plane Crash Viral Video : नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकऑफ के बाद ही एक विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में कुल 19 लोग सवार थे। ये विमान पोखरा जा रहा था और सुबह 11 बजे टेकऑफ के बाद ही एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया। विमान के दुर्घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

खबरों की मानें तो उड़ान भरते समय विमान का पंख टकरा गया और इसके बाद विमान में तुरंत आग लग गई ,वह रनवे के आगे बने खाई में जा गिरा। इसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू हुआ। आग बुझाई गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर नेपाल प्लेन हादसे का बताकर शेयर किया जा रहा है, हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ