हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nepal Earthquake : मंदिर की घंटियां हिलीं, होटल से निकलकर भागे लोग... नेपाल में आए भूकंप के कई वीडियो वायरल

Nepal Earthquake : नेपाल में भूकंप आने के बाद सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भूकंप के वक्त नेपाल के एक मंदिर में लोग पूजा अर्चना कर रहे थे, तभी मंदिर की घंटियां हिलने लगीं।

विज्ञापन

Nepal Earthquake : 7 जनवरी की सुबह नेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर, सिक्किम और बिहार समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। रिपोर्ट्स की मानें तो भूकंप सुबह 6:35 बजे आया और इसका केंद्र नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लोबुचे से 93 किमी. उत्तर-पूर्व में था। सोशल मीडिया पर भूकंप के दौरान मची अफरा तफरी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

मोतिहारी में भी अहले सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि भूकंप का झटका बहुत तेज नहीं था। भूकंप का झटका महसूस करते ही लोग घर से बाहर निकले। भारत नेपाल सीमा होने से पुर्वी चंपारण जिले में भूकम्प का डर सता रहा है। फिलहाल भूकंप के बाद किसी भी तरह की संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

देखें वीडियो

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 6:35 बजे (आईएसटी) दर्ज किया गया, जिसका केंद्र अक्षांश 28.86 डिग्री उत्तर और देशांतर 87.51 डिग्री पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप का स्थान नेपाल के पास शिज़ांग (तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र) के रूप में पहचाना गया। लोबुचे नेपाल में काठमांडू के पूर्व में खुंबू ग्लेशियर के पास स्थित है। यह राजधानी से लगभग 150 किलोमीटर और एवरेस्ट बेस कैंप से 8.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola