Tigers Fast Once a Week :बाघ को दुनिया का सबसे खतरनाक और हिंसक जानवर माना जाता है लेकिन क्या ऐसा संभव है कि ये खतरनाक जानवर भी एक दिन का उपवास रखता हो? यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन ये सच है। पूरी तरह से मांसाहार पर जीवित रहने वाला ये खूंखार जानवर एक चिड़ियाघर में हफ्ते में एक दिन उपवास करता है। कह सकते हैं कि एक दिन के लिए इस चिड़ियाघर में रहने वाले बाघ साधू बन जाते हैं। आइये जानते हैं कि आखिर क्या है मामला।
नेपाल के सेंट्रल चिड़ियाघर का मामला
बाघों के उपवास रखने का मामला नेपाल के सेंट्रल चिड़ियाघर का है। इस चिड़ियाघर के बाघों को हफ्ते में एक दिन के उपवास पर रखा जाता है। चिड़ियाघर के अधिकारी जानबूझकर बागों को हफ्ते में एक दिन शनिवार को खाने पीने के लिए कुछ देते ही नहीं है।
चिड़ियाघर के एक अधिकारी गणेश कोइराला ने बताया कि बाघ स्वस्थ रहें और इसलिए उन्हें हफ्ते में एक दिन उपवास पर रखा जाता है। हालांकि एक दिन के उपवास के दौरान बाघों को भी कोई दिक्कत नहीं होती और बाघों को एक दिन के उपवास रखने के पीछे की वजह है कि उनका वजन कंट्रोल में रहे।
यह भी पढ़ें : स्विगी डिलीवरी ब्वॉय ने चुरा लिए कस्टमर के जूते, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत; वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, चिड़ियाघर में मादा बाघ को पांच किलो और नर बाघ 6 किलो मांस रोज दिया जाता है। शनिवार के दिन इनके स्वास्थय को ध्यान में रखकर इन्हें उपवास कराया जाता है, जिससे वजन के साथ ही इनका पाचन तंत्र भी मजबूत रहे। अधिकारियों का कहना है कि अगर बाघों का वजन अधिक बढ़ जाता है तो उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामान करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें : खाने का कोई धर्म नहीं होता… स्विगी से मंगाई नवरात्र स्पेशल थाली, मिला ईद का डिस्काउंट, वायरल हुई पोस्ट
जानकारों का कहना है कि जानवरों के स्वास्थय के लिए दवा पर निर्भर होना दीर्घकालिक के लिए ठीक नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि मांसाहारी जानवरों को एक दिन उपवास पर रखकर उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines