Bizarre News : आज कल अपार्टमेंट इस तरह से बनाए जाते हैं कि अधिक शोर होने पर पड़ोसी भी सुन सकते हैं। ऐसा कई बार होता है कि पड़ोस में चल रही पार्टी या बातचीत से अपार्टमेंट में रहने वालों की नींद हराम होती है। एक महिला के साथ भी ऐसा हुआ है। महिला अपने पड़ोसियों की रात में आने वाली आवाज से इतनी परेशान हुई कि उसने लोगों से इसके लिए मदद मांगी है। महिला का कहना है कि अक्सर रात में पड़ोस में रहने वाली लड़की खूब आवाज करती है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताई परेशानी
महिला ने Reddit पर पोस्ट लिखकर बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक घर से अक्सर रात में 12 से तीन बजे में लड़की के अजीब तरह से कराहने की आवाज आती है। मुझे उसकी आवाज सुनकर ये समझने में कोई दुविधा नहीं है कि वह इस दौरान सेक्स कर रहे होते हैं। मुझे हैरानी इस बात की है कि वह इतनी जोर क्यों चिल्लाते हैं? क्या उन्हें ये नहीं पता कि उनकी आवाज इतनी तेज से कोई भी सुन सकता है?
महिला ने लोगों से मांगी मदद
महिला ने गुस्से में बताया कि इयरप्लग लगाने के बाद भी उसकी आवाज सुनी जा सकती है। पहली बार जब हुआ तो मैंने सोचा कि शायद आगे ऐसा नहीं होगा। लेकिन हफ्ते में एक दो बात इस तरह की घटना हो रही है। अब इससे मुझे परेशानी होने लगी है और मेरी नीद डिस्टर्ब होने लगी है। महिला ने कहा कि मैं सोच रही हूं कि क्यों ना एक नोट लिखकर महिला के घर बाहर छोड़ दूं जिसे उन्हें पता चल सके कि वो पड़ोसियों को परेशान कर रहे हैं।
Downstairs neighbors having loud sex
byu/adhohshit inneighborsfromhell
महिला का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि अपने पड़ोसियों को सबक सिखाने के लिए जरूर कुछ ना कुछ करते, चाहें रात को उनके घर की घंटी ही क्यों ना बजानी पड़ती। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की हरकतें करने वालों को शर्म नहीं आती क्या? एक अन्य ने लिखा कि कुछ लोगों की आदत होती है, वो बेशर्म होते हैं। शायद वह इस तरह की चीजों को एन्जॉय करते हैं।
यह भी पढ़ें : रेस्टोरेंट में खाने से नफरत हो जाएगी ये वायरल वीडियो देखकर, कहीं आपके यहां तो ऐसा नहीं
हालांकि यह कोई पहला मौका नही है जब सेक्स के दौरान की आवाजों को सुनकर कोई परेशान हुआ हो। हाल ही में बेंगलुरु की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पड़ोस में किराये पर रह रहा कपल अक्सर खिड़की खोलकर शारीरिक संबंध बनाता है। इस मामले में FIR भी दर्ज करवाई गई थी। हालांकि कपल के मकान मालिक का कहना था कि महिला नहीं चाहती कि मेरे घर में कोई रहे, इसलिए वह इस तरह आरोप लगाकर किरायेदारों को परेशान कर रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines