Neha Singh Rathore : पिछले कुछ समय से ट्रेन एक्सीडेंट को लेकर रेलवे सवालों के घेरे में रहा। रेल मंत्री पर भी सवाल उठे और उन्हें खूब ट्रोल किया गया। अब लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी इशारों-इशारों में रेल मंत्री और भारतीय रेल पर तंज कसा है। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है और कैप्शन लिखा है। कैप्शन पढ़कर उनके समर्थक खुश हो रहे हैं तो वहीं विरोधी इस पोस्ट को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह ट्रेन में यात्रा करती दिखाई दे रही हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा है कि जान हथेली पे रखकर ट्रेन में बैठ गई हूं। दुआ कीजिए सही-सलामत पहुंच जाऊं. अश्विनी वैष्णव आप भी दुआ कीजिए सर!
खबर लिखे जाने तक उनके इस पोस्ट को लगभग दो लाख लोग देख चुके हैं और 6 हजार लोगों ने लाइक किया है। नेहा सिंह राठौर के इस पोस्ट पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ खिंचाई कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अश्विनी वैष्णव जी से नहीं, आप तो उन लोगों से विनती कीजिए जो रेल की पटरियों पर अवरोध रखकर न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हैं बल्कि देश की प्रगति में भी बाधा बनते हैं। एक अन्य ने लिखा कि बस रहने दीजिए, हजारों लाखों लोग सफर करते हैं आप अलग थोड़ी ना हो , वैसे आप तो फ्लाइट से जाती थी ना।
यह भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकला कीड़ा, रेलवे ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
एक ने लिखा कि प्राण हथेली पर रखकर अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए ये देश आपको हमेशा याद करेगा। एक अन्य ने लिखा कि भले ही भारत में हर दिन हजारों लाखों लोग आज भी रेल यात्रा करते हैं लेकिन एक सच यह भी है कि भारत में रेल यात्रा अब बहुत ज्यादा रिस्की हो गई है। एक ने लिखा कि यह अच्छा किया कि आपने ट्रेन का नंबर और नाम नहीं बताया, वरना कुछ लोग तो आपका गाना सुनने के लिए ट्रेन में चढ़ जाते।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines