हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रोई, गिड़गिड़ाई...खूब मिन्नतें की, 2 मिनट लेट हुई छात्रा को नहीं मिली NEET एग्‍जाम सेंटर में एंट्री; वीडियो वायरल

NEET PG Exam Centre Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो नीट पीजी एग्जाम सेंटर के बाहर का है। इस वीडियो में कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही है। आखिर माजरा क्या है? जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में।

विज्ञापन

NEET PG Exam Centre New Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो नीट पीजी के एग्जाम सेंटर के बाहर का है। वीडियो में एक लड़की रो रही है। चिल्ला रही है। वह एग्जाम सेंटर के भीतर जाने के लिए रेलिंग के ऊपर भी चढ़ती है। लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। वीडियो में और भी काफी लोग नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लड़की 2 मिनट की देरी से एग्जाम सेंटर के बाहर पहुंची थी। लेकिन तब तक एंट्री बंद हो चुकी थी। सुरक्षाकर्मियों ने नियमों का हवाला देकर लड़की को एग्जाम सेंटर के भीतर आने से रोक दिया। जिसके बाद इस छात्रा ने काफी बवाल काटा। किसी ने वीडियो शूट कर वायरल कर दिया। जो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है।

यह भी पढ़ें:NIRF Rainking 2024: IIT मद्रास छठी बार देश का बेस्‍ट इंस्टीट्यूट, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

हैरानी की बात ये है कि पता नहीं लग सका है कि ये वीडियो कहां का है? एग्जाम सेंटर कौन सा है? वीडियो कितना पुराना है? न्यूज24 वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन इस वीडियो को ‘सूरजपीबी5’ नाम के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के अनुसार एंट्री साढ़े 8 बजे बंद कर दी गई थी। लेकिन लड़की 8 बजकर 32 मिनट पर पहुंची। घटना की तारीख और स्थान के बारे में नहीं बताया गया है। लड़की के बारे में कहा गया है कि उसे नहीं पता था कि किस गेट से एंट्री करनी है? वह समय पर आई थी, लेकिन गलतफहमी के कारण दो मिनट बर्बाद हो गए। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं।

रविवार को नोएडा में लगा था जाम

वहीं, रविवार को सेक्टर- 62 में नीट पीजी परीक्षा के कारण नोएडा के कई इलाकों में जाम की स्थिति देखने को मिली। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि बायोमीट्रिक प्रक्रिया के कारण उनको 20 मिनट तक वेट करना पड़ा। परीक्षा देरी से शुरू हुई। नोएडा में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे थे। जिसके कारण सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिली।

यह भी पढ़ें:गुना में टेस्टिंग के लिए उड़ रहा टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट गंभीर; हादसे के पीछे सामने आई ये वजह

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें