NDA Parliamentary Meeting Viral Video : NDA को बहुमत मिलने के बाद पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) की बैठक हुई। इस बैठक में NDA के सभी घटक दल शामिल हुए और प्रधानमंत्री को नेता चुना गया। इसके बैठक में शामिल हुए नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी। इसी दौरान गजब का नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री गुलदस्ते की खींचातानी करते दिखाई दिए।
गुलदस्ते की लड़ाई का वीडियो वायरल!
नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद वहां मौजूद सभी नेता उनके पास जाकर बधाई दे रहे थे। कुछ लोग गुलदस्ता लेकर पहुंचे थे तो कुछ खाली हाथ ही मीटिंग में शामिल हुए थे। हालांकि जब पीएम मोदी को बधाई देने की बारी आई तो सभी गुलदस्ता खोजने लगे।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कई नेताओं ने एक ही गुलदस्ते को कई बार प्रधानमंत्री को दिए। एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियो में गुलदस्ते को लेकर मजेदार संघर्ष होता दिखाई दिया। पीएम मोदी को मिले गुलदस्ते को उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने पीछे रखने की कोशिश की तो यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य उसे खींचने लगे।
देखिए वायरल हो रहे वीडियो
दरअसल दोनों नेता बिना ही गुलदस्ते के पीएम को बधाई देने पहुंचे थे लेकिन जब किसी दिया हुआ गुलदस्ता उनके सामने आया तो दोनों उसे पकड़ने के लिए लपक पड़े। हालांकि केशव प्रसद मौर्य को इसमें कामयाबी मिली और ब्रजेश पाठक ने दूसरे गुलदस्ते का इंतजार किया।
यह भी पढ़ें : भाजपा की जीत के लिए देवी मां को काटकर चढ़ा दी उंगली, बोला- और खुशी होती अगर…
गुलदस्ते को लेकर हुआ ये मजेदार संघर्ष कैमरे में रिकॉर्ड हुआ और छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूपी के उपमुख्यमंत्रियों के अलावा भी कई अन्य नेताओं के भी वीडियो वायरल हुए, जो एक ही गुलदस्ते को बार बार प्रधानमंत्री को भेंट करते दिखाई दिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines