NCP MP Poem Viral Video: संसद में शेर और शायरी के जरिए सांसद वार और पलटवार करते हैं। कुछ मजाकिया कविता पढ़ते हैं तो कुछ सीरियस होकर देश की स्थिति को कविता के माध्यम से सामने लाते हैं। सोशल मीडिया पर NCP सांसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह संसद भवन में कविता पढ़ रहे हैं। इस कविता की जमकर तारीफ हो रही है।
NCP सांसद डॉ अमोल कोल्हे ने संसद भवन में अपनी बात को कविता के जरिए रखी। उन्होंने राम मंदिर और सरकार के वादे को जोड़कर एक कविता पढ़ी। जिसमें राम मंदिर को लेकर उठाये गए सवाल, महंगाई, रोजगार, निजीकरण आदि मुद्दे शामिल हैं। कविता की कुछ पक्तियां नीचे लिखी गईं हैं।
डॉ अमोल कोल्हे ने कहा, ‘लोग कुछ तो कहेंगे, लोगों का काम है कहना, आप जन की बात मत सुनना, बस मन की बात करना। फिर भी खुश थे हम, 500 साल का सपना जो पूरा हो रहा था, हमारे अंदर का हिन्दू भी पूरी तरह से जाग गया था। चल पड़े अयोध्या की ओर, राम लला की दर्शन की आस लगाए , जो सामने नजारा दिखा वह देख दंग रह गया।
यह भी पढ़ें : ‘जल्लाद’ बच्चे की करतूत देख खौल जाएगा आपका खून, बेजुबान डॉगी के साथ की ये हैवानियत
कविता की आगे की पक्तियां, ‘तीन मंजिलें, 400 खंबे और 32 सीढ़ियां, जय श्री राम का नारा लगाते हुए हम सीढ़ियां चढ़ने लगे। राम लला क्या गुहार लगाएं ये सोचने लगे। पहली सीढ़ी पर याद आई महंगाई, दूसरी पर बेरोजगारी, तीसरी पर पत्रकारिता की चरण चुंबकताऔर चौथी पर सेंट्रल एजेंसी की संदिध भूमिका। हर सीढ़ी पर कुछ न कुछ याद आ रहा था।
देखिए वीडियो
अमोल कोल्हे NCP के साथ हैं, वह महाराष्ट्र के शिरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं। सोशल मीडिया पर अब उनके द्वारा संसद में पढ़ी गई कविता वायरल हो रही है। एक धड़ा जमकर उनकी कविता की तारीफ कर रहा है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines