Natasa Stankovic cryptic post: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बीते 6 महीने पहले ही अपने तलाक की अनाउंसमेंट कर दी थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी की वो सहमति से अलग हो रहे हैं। इसके बाद बेशक दोनों के रिश्ते को लेकर काफी सवाल उठे क्योंकि इस कपल ने एक बार नहीं बल्कि दो बार आपस में शादी की थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही सालों में एक बेटा होने के बाद भी उनके रिश्ते में दरार आ गई। इसी बीच वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले नताशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस नोट को पढ़ एक बार से फिर इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। आइए देख लेते हैं कि नताशा ने ऐसा क्या लिखा।
नताशा का छलका दर्द
सर्बियन मॉडल नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का रिश्ता खत्म हो चुका है। इसका ऐलान खुद एक्स कपल ने सोशल मीडिया पर किया था। अब वेलेंटाइन डे से पहले नताशा ने एक पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है जिसे पढ़ लोग कंफ्यूज हो गए हैं। उन्होंने लिखा- तुम खोए नहीं हो, तुम बस अपने जीवन के एक असुविधाजनक चरण में हो जहां तुम्हारा पुराना स्व चला गया है लेकिन तुम्हारा नया स्व अभी तक पूरी तरह से पैदा नहीं हुआ है। तुम परिवर्तन के बीच में हो।
यह भी पढ़ें: संत प्रेमानंद महाराज के सीक्रेट रिवील करने वाली शीला कौन? 18 मिनट के वीडियो में खोले कई राज
कैसे मिले थे नताशा-हार्दिक
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी भी बहुत ही दिलचस्प थी। दोनों कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे, जहां पहले उन दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। नताशा और हार्दिक शुरुआत में लिव-इन में रहे और इस दौरान वो प्रेग्नेंट हो गईं। कथित तौर पर दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की जिसमें कुछ खास और करीबी ही आए थे।
बेटे के जन्म के बाद की दोबारा शादी
नताशा और हार्दिक ने बेटे के जन्म के बाद कपल ने एक बार फिर से रॉयल शादी की और इस फंक्शन में फिल्मी जगत से लेकर क्रिकेटर तक तमाम लोग आए। शादी उदयपुर में की गई और दूल्हा-दुल्हन भी राजा-रानी से कम नहीं लग रहे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं।
यह भी पढ़ें: हीरोइन बनने से पहले मोनालिसा करने लगी ये काम, वायरल गर्ल के वीडियो पर ऐसे कमेंट
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
3 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
22 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines